1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कहीं आप भी मूली के पत्तों को बेकार समझकर फेंकने की गलती तो नहीं करते, इस ट्रिक से बनाएं टेस्टी भुजिया, नोट कर लें रेसिपी

कहीं आप भी मूली के पत्तों को बेकार समझकर फेंकने की गलती तो नहीं करते, इस ट्रिक से बनाएं टेस्टी भुजिया, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 26, 2024 10:31 am IST,  Updated : Nov 26, 2024 10:31 am IST

Mooli Ke Patte Ki Sabji Recipe: मूली के पत्तों को लोग अक्सर फेंक देते हैं। लेकिन मूली की तरह की उसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं। मूली के पत्तों से आप स्वादिष्ट भुजिया और सब्जी बना सकते हैं। जानिए मूली के पत्तों की भुजिया कैसे बनाते हैं?

Mooli Ke Patte Ki Sabji Recipe- India TV Hindi
Mooli Ke Patte Ki Sabji Recipe Image Source : SOCIAL

सर्दियों में मूली का सीजन होता है। आपको किसी न किसी तरह मूली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। मूली की सब्जी, सलाद या फिर किसी दूसरी डिश के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। लोग मूली का इस्तेमाल तो कर लेते हैं लेकिन मूली के पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसी ही गलती कर रहे हैं तो अब संभल जाएं। मूली के पत्तों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूली के पत्तों को फेंकने की बजाय आप इनसे टस्टी भुजिया बना सकते हैं। आइये जानते हैं मूली के पत्तों की भुजिया बनाने की आसान रेसिपी।

मूली के पत्तों की भुजिया बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- मूली के पत्तों की भुजिया बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को अलग कर लें और बारीक टुकड़ों में काट लें। अब मूली के पत्तों को बारीक साग की तरह काट लें और अच्छी तरह पानी से धो लें।

दूसरा स्टेप- अब मूली और उसके पत्तो को थोड़ा पानी डालकर भाप लगा लें। ध्यान रहे आपको मूली को ज्यादा उबलना नहीं है बस हल्का गलाना है। ठंडा होने के बाद मूली और उसके पत्तों को टाइट निचोड़ दें जिससे सारा पानी निकल जाए।

तीसरा स्टेप- अब एक कड़ाही या पैन लें। उसमें सरसों का तेल डालें जैसे किसी सब्जी को बनाने के लिए डालते हैं। तेल में हींग, जीरा डालें। अब इसमें 4-5 कली लहसुन बारीक कटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी डालकर भून लें। अब तेल में हल्दी, धनिया पाउडर नमक मिलाएं। 

चौथा स्टेप- अब तेल मसाले में मूली और उसके पत्तों को डालकर मिक्स कर लें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और ढ़ककर थोड़ी देर तक पकाएं। जब मूली के पत्ते और मूली पूरी तरह से पक जाएं और मसाले में मिक्स हो जाएं तो गैस बंद कर दें। 

पांचवां स्टेप- तैयार है मूली के पत्तों की स्वादिष्ट भुजिया। आप इसे किसी भी दाल के साथ खा सकते हैं। मूली के पत्तों की भुजिया पेट के कीड़े भी खत्म कर देती है। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी विटामिन मिलते हैं। आप हफ्ते में 1-2 बार मूली के पत्तों की भुजिया बनाकर जरूर खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल