नाश्ते में हेल्दी खाना है तो आपको एक बार मूंग दाल की इडली बनाकर जरूर खानी चाहिए। मूंगदाल की इडली खाने में इतनी टेस्टी लगती हैं कि आप इसे रोज बनाकर खाएंगे। वजन घटाने वालों के लिए मूंगदाल इडली बेस्ट नाश्ता है। इसमें चावल और सूजी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। बिना तेल के आसानी से इडली बनाकर खाएं। इस इडली का स्वाद ऐसा है कि बच्चे भी पसंद करेंगे। अगर आप भी इडली लवर हैं तो एक बार मूंगदाल की इडली बनाकर जरूर खाएं।
मूंगदाल की इडली रेसिपी
पहला स्टेप- इडली बनाने के लिए 1 कप धुली मूंग की दाल लें और उसे रातभर के लिए पानी में भिगो दें। अब धुली मूंगदाल को मिक्सी में डालें और इसमें थोड़ी अदरक, करी पत्ता, हरी मिर्च, नमक और 2-3 चम्मच दही डालकर एक फाइन पेस्ट जितना पीस लें। एक बार फिर से मिक्स करके इसे पीस लें। अगर दाल गाढ़ी हो तो थोड़ा पानी डाल दें। आपको स्मूद इडली वाला बैटर बनाकर तैयार करना है।
दूसरे स्टेप- अब इडली के लिए आप तड़का बनाकर तैयार करें। पैन में सरसों का तेल डालें। इसमें हींग और राई डालें। गैस बंद करके हल्की सी हल्दी डालकर तड़के को इडली के बैटर में मिक्स कर दें। अब इडली में पसंदीदा सब्जियां डाल दें। इसमें हरा धनिया, कद्दूकस की गई गाजर या कोई दूसरी पसंद की सब्जी डाल दें।
तीसरा स्टेप- अब इडली के सांचे में हल्का घी लगाकर ग्रीस कर लें। अगर इडली मेकर नहीं है तो आप किसी कटरी में डालकर भी इसे बना सकते हैं। अब बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा कुछ भी डाल दें। हम आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल रहे हैं। सोडा डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें और फिर तुरंत सांचे में डालकर इडली को बनने के लिए रख दें।
चौथा स्टेप- अब स्टीमर को बंद करके इडली को 10-15 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पक पकाएं। अब एक बार स्टीमर को खोलकर इडली में कोई टूथपिक या फोक डालकर चेक कर लें कि इडली अंदर तक पकी है या नहीं। इडली पकने पर अच्छी फूल जाएंगी और बिल्कुल भी चिपचिपी नहीं होंगी।
तैयार हैं सुपर सॉफ्ट मूंगदाल की इडली। आप इन्हें नाश्ते में खाएं या लंच डिनर में इंजॉय करें। इस इडली को आप नारियल की चटनी, मूंगफली चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं। बच्चों को भी ये इडली बहुत पसंद आएगी।