1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों का मजा हो जाएगा दोगुना, बस घर पर बनाकर खाएं बाजार जैसा राम लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

सर्दियों का मजा हो जाएगा दोगुना, बस घर पर बनाकर खाएं बाजार जैसा राम लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 20, 2025 07:17 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 07:17 am IST

Ram Laddu Recipe: अगर आप सर्दियों में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो राम लड्डू ट्राय कर सकते हैं। यहां हम राम लड्डू की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट कर लें सिंपस रेसिपी।

राम लड्डू बनाने की आसान सी रेसिपी - India TV Hindi
राम लड्डू बनाने की आसान सी रेसिपी Image Source : KABITA'S KITCHEN/YOUTUBE

सर्दियों के मौसम में लोगों का चाट पकौड़े खाने का मन खूब करता है। शाम की ठंड का मजा लेने के लिए लोग अक्सर स्ट्रीट फूड्स की तालाश करते हैं। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोग राम लड्डू का सर्दियों में जमकर आनंद लेते हैं। दिल्ली के राम लड्डू काफी फेमस हैं। इनका स्वाद चखने लोग दूसरी जगहों से भी आते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों का मजा लेना चाहते हैं तो राम लड्डू घर पर ही बना सकते हैं। यहां हम राम लड्डू की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

सामाग्री

1 कप बेसन (चना का आटा)

1/4 कप सूजी (रवा)

1/4 कप घी

1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर

1/2 चम्मच जीरा

1/2 चम्मच अजवाइन

1/4 चम्मच हींग

नमक (स्वाद अनुसार)

1/4 चम्मच काली मिर्च

1/2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट

1/2 चम्मच धनिया पाउडर

1/2 चम्मच अमचूर पाउडर

तेल (तलने के लिए)

बनाने की विधि

मिश्रण तैयार करें

एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, बेकिंग पाउडर, जीरा, अजवाइन, हींग, काली मिर्च, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालें। अब इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को थोड़ी देर के लिए सेट होने दें ताकि सूजी और बेसन का घी अच्छे से मिक्स हो जाए।

आटा गूंधना

अब इसमें थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। आटे को बहुत सख्त या बहुत मुलायम नहीं बनाना है, बल्कि यह ठीक से गूंथा हुआ होना चाहिए ताकि लड्डू अच्छे से बने।

लड्डू बनाना

अब तैयार आटे से छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें। आकार में ये लड्डू छोटे होते हैं, लेकिन आप अपनी पसंद के हिसाब से आकार बदल सकते हैं।

तलना

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें लड्डू डालकर मध्यम आंच पर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें। लड्डू को तलते समय ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गरम न हो, वरना लड्डू जल सकते हैं। तेल को हल्का गर्म रखें।

सर्व करें

लड्डू तले जाने के बाद तेल सोखने के लिए उन्हें किचन पेपर पर रखें और फिर पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल