1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चाय के साथ भरवां मिर्च के पकौड़े बनाएं, बरसाती मौसम में इस डिश का लुत्फ उठाएं

चाय के साथ भरवां मिर्च के पकौड़े बनाएं, बरसाती मौसम में इस डिश का लुत्फ उठाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 06, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Jul 06, 2025 04:50 pm IST

क्या आपने कभी भरवां मिर्च के पकौड़े बनाए हैं? अगर नहीं, तो आपको इस बार मॉनसून में इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

मॉनसून स्पेशल रेसिपी- India TV Hindi
मॉनसून स्पेशल रेसिपी Image Source : INDIA TV

बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को पकौड़े खाने का मन करता है। अगर आप भी आलू और प्याज के पकौड़े खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको भरवां मिर्च के पकौड़े की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। भरवां मिर्च के पकौड़े बनाने के लिए आपको 8 मोटी वाली हरी मिर्च, एक कप बेसन, 2 बड़ी स्पून चावल का आटा, एक स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, हाफ स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 स्पून हल्दी पाउडर, एक स्पून धनिया पाउडर, हाफ स्पून गरम मसाला, हाफ स्पून अमचूर पाउडर, चुटकी भर हींग, 1/4 स्पून अजवाइन, नमक, 2 बड़ी स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया, तेल, पानी, 2 मीडियम साइज्ड बॉइल्ड-मैश्ड आलू, 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर, 1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज चाहिए होगा।

पहला स्टेप- भरवां मिर्च के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्चों को धोकर सभी के बीच में एक चीरा लगा लीजिए। अब मिर्च के अंदर के बीज निकाल दीजिए।

दूसरा स्टेप- अब आप एक कटोरे में मैश्ड आलू, पनीर, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, अमचूर, हींग, अजवाइन, नमक और हरा धनिया निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब इस मिक्सचर को मिर्चों में अच्छी तरह से भर लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद एक कटोरे में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में थोड़ा-थोड़ा पानी एड कर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- कड़ाही में मीडियम फ्लेम पर तेल को गर्म कर लीजिए। भरी हुई मिर्चों को घोल में अच्छी तरह से डुबोकर सावधानी से एक-एक करके तेल में डालिए।

छठा स्टेप- आपको भरवां मिर्च के पकौड़ों को पलटते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक फाई कर लेना है। अब आप इन पकौड़ों को नैपकिन में निकाल सकते हैं।

आप क्रिस्पी भरवां मिर्च के पकौड़ों को गर्मागर्म चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए बरसाती मौसम में इस डिश का स्वाद और ज्यादा अच्छा लगेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल