1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर काबुली चने की चटपटी चाट, खाकर आ जाएगा स्वाद, झटपट नोट कर लें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर काबुली चने की चटपटी चाट, खाकर आ जाएगा स्वाद, झटपट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 12, 2024 06:46 am IST,  Updated : Nov 12, 2024 07:00 am IST

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा या टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप काबुली चने का चाट बना सकते हैं। चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

chaat recipe- India TV Hindi
chaat recipe Image Source : SOCIAL

नाश्ते में एक जैसा ब्रेकफास्ट कर लोग बहुत बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में कई तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन्स रख सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हेल्दी भी हो और टेस्टी भी ऐसा क्या हो सकता है तो चलिए हम आपको बताते हैं। हम बात कर रहे हैं काबुली चने के चाट की। काबुली चने का चाट न केवल खाने में टेस्टी लगता है बल्कि ये आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और ये डाइजेशन भी दुरुस्त करता है। चलिए आपको बताते हैं कि मिनटों में काबुली चना चाट कैसे बनाते हैं?

 

काबुली चने की चाट के लिए सामग्री:

उबला हुआ काबुली चना - 1 कप, उबला हुआ आलू - 2, 1 प्याज, 2 टमाटर, धनिया, मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार का दाना, चाट मसाला, दही, पापड़ी, सेव नमकीन और भुना हुआ जीरा पाउड

काबुली चना चाट बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: काबुली चना का चाट बनाना बेहद आसान है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक कप काबुली चना और 2 आलू को उबाल लें। अब, आलू का छिलका हटाएं और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब एक बड़े बाउल में काबुली चना और आलू को डालें। उसके बाद उसमें 1 प्याज, 2 टमाटर, धनिया, मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार का दाना , चाट मसाला , दही, पापड़ी, सेव नमकीन और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और ऊपर से अनार के दाने और हरी धनिया से से चना चाट को गार्निश करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल