1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में रागी के आटे से बनाएं इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला सूप, पेट की चर्बी भी होगी कम, जानें रेसिपी

सुबह नाश्ते में रागी के आटे से बनाएं इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला सूप, पेट की चर्बी भी होगी कम, जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 13, 2024 07:15 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 07:15 am IST

रागी की रोटियां तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन कभी इसका सूप ट्राई किया है? नहीं? चलिए हम आपको बताते हैं इसका सूप कैसे बनायें।

 ragi soup kaise banaye- India TV Hindi
ragi soup kaise banaye Image Source : SOCIAL

अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जेटिक करना चाहते हैं तो रागी का सूप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।  रागी का सूप सिर्फ स्वाद ही नहीं देता बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर सर्दियों में इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी और आपका शरीर हमेशा गर्म रहेगा।  ये सूप टेस्टी होने के साथ पोषण से भरपूर होता है। आपने अगर कभी रागी सूप की रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं।

रागी के फायदे:

रागी का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एक ऐसा अनाज है जिसमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। इसमें कैल्शियम और आयरन भी काफी पाया जाता है।  इसका सेवन करने से सिर्फ आपका वजन ही नहीं कम होता बल्कि इसके सेवन से आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। साथ ही डाइबिटीज के रोगियों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है।

रागी का सूप बनाने के लिए सामग्री :

1 TBSP ऑइल , 1 TBSP अदरक , 1 TBSP लहसुन , कुछ कटी हुई  मिर्च , 1 प्याज, 1 गाजर, 1 शिमला मिर्च, , आधा कप स्वीट कॉर्न  पानी , नमक स्वादानुसार , काली मिर्च पाउडर , रागी का आटा 2 बड़े चम्मच , गार्निश के लिए स्प्रिंग अनियन 

कैसे बनाएं रागी का सूप:

पहला स्टेप: सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें। जब यह गर्म हो जाए तब इसमें तेल डालें। अब इसमें एक साथ 1 TBSP लहसुन, 1 TBSP अदरक और हरी मिर्ची को कद्दूकस या बारीक काट कर डालें। जब यह हल्का भून जाए तब इसमें प्याज डालें। सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें बारीक कटे हुए गाजर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न को डालें और लो फ्लेम पर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें पानी मिक्स करें। पानी डालने के बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर मिलाएं। 

दुसरा स्टेप: अब इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच रागी के आटे को पहले पानी में मिक्स कर उसका पेस्ट तैयार कर लें। ताकि लम्पस न पड़े अब इस पेस्ट को पैन में डालें। अब इसे गैस की हल्की आंच पर 5 से 10 मिनट चलाते रहें जब तक सूप की कंसिस्टेंसी गाढ़ी न हो जाए। अब एक सर्विंग बाउल में इसे निकालें इसमें हरी धनिया और स्प्रिंग अनियन से सूप को गार्निश करें साथ में स्वाद के लिए नीम्बू का रस भी मिला दें। आपका हेल्दी सूप तैयार है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल