1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने खाया है अखरोट और खजूर का हलवा, Chef Ranveer Brar ने बताया 'दुबई हलवा' नाम से ये रेसिपी है खूब वायरल, नोट करें विधि?

क्या आपने खाया है अखरोट और खजूर का हलवा, Chef Ranveer Brar ने बताया 'दुबई हलवा' नाम से ये रेसिपी है खूब वायरल, नोट करें विधि?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 21, 2026 09:37 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 09:37 pm IST

क्या आपने कभी खजूर और अखरोट का हलवा खाया है? चलिए जानते हैं इस मीठी रेसिपी को शेफ रणवीर बरार स्टाइल में कैसे बनाएं?

खजूर और अखरोट का हलवा,- India TV Hindi
खजूर और अखरोट का हलवा, Image Source : YOUTUBE - @ PRASHANTID

क्या आपने कभी अखरोट और खजूर से बना खास हलवा ट्राय किया है? मशहूर शेफ रणवीर बरार ने इस ड्राईफ्रूट हलवा का स्वाद दुबई में चखा था। अखरोट और खजूर से बने इस हलवा को दुबई में 'दुबई हलवा' के नाम से जाना जाता है। जो इन दिनों वहां बहुत ज़्यादा मशहूर हो रहा है। चलिए जानते हैं स्वाद और सेहत में भरपूर इस रेसिपी को कैसे बनाएं?

अखरोट और खजूर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम अखरोट, 1 कप घी 500 ग्राम  भिगोए हुए खजूर, आधा कप संतरे का रस, एक चुटकी नमक, स्वादानुसार, 4-5 पिस्ता, एक चुटकी इलायची पाउडर, चांदी का वर्क

अखरोट और खजूर बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले रात में 500 ग्राम अखरोट को पानी में भिगोएं। इसे आप साथ से आठ घंटे के लिए भिगोएं। अगर गर्म पाने में भिगोना है तब आप चार से पांच घंटे के लिए भिगोएं।

  • दूसरा स्टेप: तय समय के बाद, गैस ऑन करें और उसपर अखरोट उबालने के लिए रख दें। एक पैन में ज़रूरत के अनुसार पानी डालें और जब पाने उबलने लगे तब उसमें अखरोट डालें और उन्हें 4-5 मिनट तक आधा पकने तक पकाएं। अखरोट को छान लें और आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब, एक नॉन-स्टिक कड़ाही में घी डालें, जब यह गरम हो जाए, तो उसमें भिगोए हुए खजूर डालें और उन्हें 10-12 मिनट तक नरम होने तक पकाएं। इस बात का ध्यान रखें आपको उस खजूर का इस्तेमाल करना है जो साइज़ में थोड़े छोटे होते हैं। 

  • चौथा स्टेप: जब खजूर नरम हो जाएं तब उसमें उबले हुए अखरोट को डालें और मैशर से अच्छी तरह से मैश करें। उसके बाद उसमें संतरे का रस, एक चुटकी नमक और थोड़ा इलायची पाउडर डालें। अब इसे तब तक पकाएं जब तक कि घी हलवे से अलग न हो जाए।

  • पांचवा स्टेप: आखिर में एक सर्विंग बाउल में हलवा को निकालें और इसे खजूर, पिस्ता और चांदी के वर्क से सजाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल