1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Lauki Murabba Recipe: नहीं खाया होगा लौकी का इतना टेस्टी मुरब्बा, सर्दी-खांसी और बलगम को कर देगा गायब

Lauki Murabba Recipe: नहीं खाया होगा लौकी का इतना टेस्टी मुरब्बा, सर्दी-खांसी और बलगम को कर देगा गायब

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 24, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Oct 24, 2023 06:36 pm IST

Bottle Gourd Murabba Recipe: वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक लौकी कई बीमारियों का इलाज है। लौकी की जूस और सब्जी तो खायी होगी, लेकिन लौकी का मुरब्बा शायद ही आपने चखा हो। आज हम आपको लौकी का टेस्टी मुरब्बा बनाना बता रहे हैं जो सर्दी खांसी को भी दूर भगाएगा। जानिए रेसिपी

Lauki Murabba- India TV Hindi
लौकी का मुरब्बा Image Source : SOCIAL

Lauki Ka Murabba Recipe In Hindi: मुरब्बा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अब तक आपने आंवला का मुरब्बा और सेब का मुरब्बा तो खाया होगा, लेकिन आज हम आपको लौकी का मुरब्बा बनाना बता रहे हैं। लौकी का मुरब्बा खाने से सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या गायब हो जाएगी. सीने में जमे हुए बलगम को निकालने में भी ये मदद करता है। लौकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पूरे साल आसानी से मिलने वाली ये सब्जी मुरब्बा के रूप में इतनी टेस्टी लगती है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइये जानते हैं लौकी का मुरब्बा बनाने के लिए हमें कौन-कौन सी चीजों की जरूरत पड़ेगी।

लौकी का मुरब्बा बनाने की सामग्री

आपको इसके लिए कच्ची लौकी लेनी है करीब 500 ग्राम, इसे बनाने के लिए 1 स्पून ऑयल, थोड़ा अजवाइन,  1 छोटा कप सौंफ़ का पाउडर, 2-3 तेजपत्ता, आधा चम्मच दालचीनी, 3 बड़े चम्मच चीनी, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 1 स्पून लाल मिर्च, आधा चम्मच सौंठ पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च, स्वाद के हिसाब से नमक चाहिए।

लौकी का मुरब्बा बनाने की रेसिपी

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें। इसमें अजवायन, दालचीनी, तेजपत्ता डालकर भून लें। अब लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और कढ़ाई में डाल दें।
  2. लौकी को करीब 2 मिनट के लिए भूनें और उसके बाद लौकी में पिसा हुआ सौंफ का पाउडर मिला दें और फिर थोड़ा भूनें।
  3. अब एक पैन लें और उसमें 5 कप पानी, चीनी, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च, नमक, सौंठ का पाउडर, काली मिर्च का पाउडर डालकर मिला लें। 
  4. अब इसे एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं और फिर लौकी को डाल दें। अब इसे थोडी देर तक और पकाते रहें।
  5. अब इन सारी चीजों को ठंडा होने दें और कांच के किसी जार में भरकर रख लें। आप इसे खाने के साथ खा सकते हैं।
  6. लौकी का मुरब्बा बनाने का एक और तरीका ये है कि लौकी को छीलकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें। अब इसे पानी में उबाल लें। ध्यान रखें पानी में सभी टुकड़े डूब जाने चाहिए।
  7. अब एक पैन में करीब 500 ग्राम चीनी डालकर 2 कप पानी डालें और एक तार की चाशनी बना लें। उबले लौकी के टुकड़ों को पानी से निकाले और चाशनी में डाल दें। 
  8. फ्लेवर बढ़ाने के लिए आप इसमें छोटी इलाइची डाल सकते हैं। अब इसे थोड़ी देर पकने के बाद ठंडा होने दें। करीब 6-7 दिन बाद लौकी का टेस्टी मुरब्बा खाने के लिए तैयार हो जाएगा।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल