1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी एंड टेस्टी पनीर कटलेट, बच्चों के टिफिन के लिए भी है परफेक्ट ऑप्शन

नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी एंड टेस्टी पनीर कटलेट, बच्चों के टिफिन के लिए भी है परफेक्ट ऑप्शन

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 21, 2026 10:17 am IST,  Updated : Aug 21, 2026 10:17 am IST

क्या आप भी अक्सर इस उलझन में रहती हैं कि बच्चों को ब्रेकफास्ट में क्या दिया जाए जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी। तो पनीर कटलेट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां पनीर कटलेट की रेसिपी दी गई है। नोट कर लें।

नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी एंड टेस्टी पनीर कटलेट- India TV Hindi
नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी एंड टेस्टी पनीर कटलेट Image Source : INDIA TV

सुबह की भागदौड़ में बच्चों के टिफिन और घर के नाश्ते के लिए ऐसी रेसिपी खोजना हमेशा मुश्किल होता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा कि बच्चों को नाश्ते में क्या दिया जाए, तो पनीर कटलेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह बाहर से बेहद क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और स्वाद में लाजवाब होता है। पनीर से भरपूर होने के कारण यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो बच्चों को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है। नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • पनीर: 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • उबले आलू: 2 मध्यम आकार के (मैश किए हुए)
  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • प्याज: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च: 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया: 2-3 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार

कोटिंग और शैलो फ्राई के लिए

  • कॉर्नफ्लोर / मैदा: 2 बड़े चम्मच
  • पानी: 3-4 चम्मच (स्लरी बनाने के लिए)
  • ब्रेड क्रम्ब्स: 1 कप (कटलेट को क्रिस्पी बनाने के लिए)
  • तेल: शैलो फ्राई करने के लिए

बनाने का परफेक्ट तरीका

स्टेप 1

एक बड़े मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर और मैश किए हुए उबले आलू लें। अब इसमें कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरा धनिया मिलाएं। इसके बाद गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें ताकि एक स्मूथ डो तैयार हो जाए।

स्टेप 2
हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं। तैयार मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर अपनी पसंद के मुताबिक गोल, ओवल या हार्ट शेप में कटलेट तैयार कर लें।

स्टेप 3
एक छोटे बाउल में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर पतला घोल बना लें। एक अलग प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स फैलाएं।

स्टेप 4
अब तैयार पनीर कटलेट को पहले कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह रोल करें ताकि ब्रेड क्रम्ब्स चारों तरफ चिपक जाएं। इससे कटलेट बाहर से बेहद क्रिस्पी बनते हैं।

स्टेप 5
एक पैन में 2-3 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो कटलेट को पैन में रखें। इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। फिर इसे धनिया पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल