1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में खाएं इन चीजों से बना पराठा, वजन तो होगा ही कम सेहत को मिलेंगे और भी कई फायदे, नोट करें विधि

सुबह नाश्ते में खाएं इन चीजों से बना पराठा, वजन तो होगा ही कम सेहत को मिलेंगे और भी कई फायदे, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 09, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 06:30 am IST

अगर आप भी सुबह सुबह हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन सब्जियों के पराठा को शामिल कर लें।

पराठे की रेसिपी- India TV Hindi
पराठे की रेसिपी Image Source : FREEPIK

सुबह के नाश्ते में कई लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। ज़्यादतर लोग आलू का पराठा कहते हैं। बता दें सुबह के समय आलू पराठा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। और अगर आप वेट लॉस करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन पराठा रेसिपीज़। तो, चलिए जानते हैं हेल्दी और फिट रहने के लिए सुबह नाश्ते में कौन सा पराठा खा सकते हैं। 

इन सब्जियों से बने पराठे का करें सेवन:

  • ब्रोकली पराठा: ब्रोकली पराठा हाई प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे खाना शरीर में काफी एनर्जी देने वाला है। ब्रोकली पराठा बनाने के लिए ब्रोकली को उबाल ले और कद्दूकस करके रख लें।। इसमें बारीक कटी प्याज, मिर्च, लहसुन, अदरक और धनिया पत्ता मिलाएं। ऊपर से नमक, अजवाइन और काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। अब इस स्टफिंग को भर कर नॉर्मल तरीके से पराठा तैयार करें।

  • मिक्स वेजिटेबल पराठा: अपने पसंद की सब्ज़ियों को धोकर, धोकर काट लें। इन्हें प्रेशर कुकर में अच्छी तरह पकाएँ। ठंडा होने पर इन्हें एक साथ मसल लें और फिर उसमें मसाले डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब आटे को गूंथें और आटे को तब तक गूंधें जब तक यह चिकना और मुलायम न हो जाए। आटे को बेलें और भरावन डालें। इसे गोलाकार बेलें। तवे पर घी गरम करें और उस पर बेले हुए वेजिटेबल पराठे को रखें। दोनों तरफ से पकने तक पलटें। अचार और दही के साथ गरमागरम परोसें।

  • क्विनोआ पराठा: एक बड़े कटोरे में आटा और नमक मिलाएँ। जीरा, अदरक, लहसुन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। क्विनोआ डालें और मिलाएँ। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम, मुलायम आटा गूंथ लें। आटे से थोड़ा-थोड़ा आटा निकालकर उसकी लोई बनाएँ और फिर उसे अपनी हथेलियों के बीच दबाकर चपटा करें। गोल या त्रिकोणीय आकार में बेलें। तवा गरम करें। बेले हुए पराठे को तवे पर डालें। थोड़ा सा घी छिड़कें और पलट-पलटकर दोनों तरफ से पकाएँ। अचार, चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें।

  • बीटरूट पराठा: बीटरूट पराठा हाई कार्ब्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है। इसे बनाने के लिए बीटरूट को कद्दूकस करके रख लें। इसमें बारीक कटी प्याज, मिर्च और धनिया पत्ता मिलाएं। ऊपर से नमक और जीरा का पाउडर मिलाएं। अब इसे मैश करके तैयार कर लें। इसके बाद इसे पराठे की स्टफिंग के लिए इस्तेमाल करें और हेल्दी पराठा तैयार करें। तो, आप सभी को अपने नाश्ते में इन पराठा रेसिपी को जरूर शामिल करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल