1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Makhana Kheer Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने की खीर, घर पर यूं करें तैयार, जानिए आसान रेसिपी

Makhana Kheer Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने की खीर, घर पर यूं करें तैयार, जानिए आसान रेसिपी

 Published : May 11, 2022 04:32 pm IST,  Updated : May 11, 2022 04:39 pm IST

Makhana Kheer Recipe: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं टेस्टी मखाने की खीर बनाने की आसान रेसिपी।आइए जानते हैं।

Makhana Kheer Recipe- India TV Hindi
Makhana Kheer Recipe Image Source : FREEPIK

Highlights

  • आज हम आपको चावल की नहीं बल्कि मखाने खीर की रेसिपी बताएंगे।
  • यह स्‍वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।

Makhana Kheer Recipe: भारतीय घरों में खीर खूब पसंद की जाती है। जब भी किसी के घर में मेहमान आए हों, कोई त्योहार हो या फिर कोई खुशी का मौका हो, ऐसे में घरों में झटपट खीर बना ली जाती है। लेकिन आज हम आपको चावल की नहीं बल्कि मखाने खीर की रेसिपी बताएंगे। 

यह स्‍वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से तनाव कम करने से लेकर, हड्डियां मजबूत होने तक यहां तक की वजन भी कम करने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं टेस्टी मखाने की खीर बनाने की आसान रेसिपी।आइए जानते हैं। 

Ice-Tea के जरिए दें गर्मियों को मात, जानिए अलग-अलग तरह से बनाने का तरीका 

मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री

  • फुलक्रीम दूध - 3 कप
  • मखाना - आधा कप
  • केसर - 2 से 3
  • चीनी - स्वादानुसार
  • काजू, बादाम, पिस्ता - बारीक कटा हुआ
  • इलायची पाउडर - एक चम्मच 
  •  घी - 2 चम्मच

शरबत से लेकर लस्सी तक, गर्मियों के मौसम में जरूर ट्राई करें रूह आफजा से बनी ये रेसिपी

मखाने की खीर बनाने की रेसिपी

  • मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी डालकर मखानों को हल्का फ्राई करें। 
  • उसके बाद एक दूसरे पैन में दूध डालकर उबाल लें। 
  • जब दूध उबलना शुरू हो जाए तो इसमें मखाने डाल दें।
  • उसके बाद इसमें काजू, बादाम और पिस्ता डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब इसे तब तक पकाना है जब तक गाढ़ा हो जाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान इसे लगातार चलाते रहें।
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर कुछ देर तक पकाएं।
  • जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • इसके बाद ऊपर से केसर का गार्निस करें। 
  • लीजिए आपकी टेस्टी मखाने की खीर हो गई तैयार 

बाहर की मिलावटी कुल्फी के बजाए घर में ट्राई करें ये मैंगो आइसक्रीम, आसान है बनाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल