1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शरबत से लेकर लस्सी तक, गर्मियों के मौसम में जरूर ट्राई करें रूह आफजा से बनी ये रेसिपी

शरबत से लेकर लस्सी तक, गर्मियों के मौसम में जरूर ट्राई करें रूह आफजा से बनी ये रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2022 09:24 pm IST,  Updated : Apr 30, 2022 08:13 pm IST

आज हम आपको बताएंगे ऐसे रेसिपी के बारे में जो रूह आफजा से बनती हैं। आइए जानते हैं।

Rooh Afza Recipe- India TV Hindi
Rooh Afza Recipe Image Source : INSTAGRAM/ JUST.CRAVES/ CRAVE.N.COOK

Highlights

  • रूह आफजा से बनी शिकंजी जरूर ट्राई करें।
  • रूह आफजा शिकंजी पीने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजें देखकर हर किसी का जी ललच जाता है। फिर चाहें वो आइसक्रीम हो, कोल्ड ड्रिंक हो या फिर लस्सी। लेकिन इन सब के अलावा एक और चीज है जो आपको गर्मी से भी राहत देगी और सेहत के लिए भी अच्छी रहेगी। जीं हां हम बात कर रहे हैं रूह आफजा की। ये आज भी गर्मी की पहचान है और फेमस ड्रिंक में से एक है। हालांकि अधिकतर लोग इसे पानी में मिलाकर शरबत या फिर दूध में मिलाकर शेक की तरह सेवन करना जानते हैं। मगर आपको बता दें कि रूह आफजा से और भी कई चीजें बनाई जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसे रेसिपी के बारे में जो रूह आफजा से बनती हैं। आइए जानते हैं। 

बाहर की मिलावटी कुल्फी के बजाए घर में ट्राई करें ये मैंगो आइसक्रीम, आसान है बनाना

रूह आफजा शिकंजी

रूह आफजा शिकंजी सबसे आसान रेसिपी में से एक है। रूह आफजा शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले पानी में रूह आफजा मिलाएं। उसके बाद इसमें एक चम्मच लेमन जूस मिला दें। अगर आपको इसमें स्वाद बढ़ाना हो तो इसके लिए इसमें ऊपर से पुदीना का पत्ता गार्निंश कर दें। गर्मियों के मौसम के लिए यह आम रिफ्रेशिंग ड्रिंक है।

रूह आफजा लस्सी

रूह आफजा लस्सी आपको सुनने में थोड़ा अलग लग रहा हो लेकिन असल में रूह आफजा लस्सी भी ड्रिंक होता है। इसे बनाना भी बेहद सिंपल है। इसके लिए सबसे पहले थोड़ा दही लें फिर इसमें थोड़ी चीनी मिला दें। अब इसमें रूह आफजा डाल दें। उसके बाद इसका सेवन करें। इसको पीने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। 

Ramadan 2022: इफ्तार के लिए ऐसे बनाएं बिरयानी, बच्चे हो या बूढ़े, सभी स्वाद लेकर खाएंगे

रोज आइसक्रीम

 ज्यादातर लोग आइस्क्रीम अलग-अलग फ्लेवर में खाना पसंद करते हैं। लेकिन एक बार आप रोज आइसक्रीम जरूर खाएं। ये आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको थोड़ा सा दूध और रूह आफजा की जरूरत पड़ेगी। टेस्ट के लिए आप इसमें ड्राई फ्रूट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज आइसक्रीम बनाने के लिए इन सभी को मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें। उसके बाद फ्रीज में रख दें और हार्ड हो जाने पर इसे खाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल