1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं सूजी कटलेट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने लगेंगे बच्चे, नोट करें रेसिपी

सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं सूजी कटलेट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने लगेंगे बच्चे, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 05, 2026 08:45 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 08:45 am IST

क्या आपको भी समझ नहीं आ रहा कि ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए। अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको सूजी कटलेट की आसान सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है और इसे बनाना भी बेहद आसान है।

सूजी कटलेट रेसिपी- India TV Hindi
सूजी कटलेट रेसिपी Image Source : MAGNIFIC

सुबह के नाश्ते में क्या हेल्दी और टेस्टी बनाया जाए? ये ज्यादातर लोगों की समस्या रहती है। कई बार लोग जल्दबाजी में आलू पराठा, सूजी का चीला, पोहा ही बना पाते हैं और इसे खा खाकर भी लोग बोर हो चुके हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो सूजी कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह डिश खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है, साथ ही हेल्दी भी है। इसमें काफी कम तेल और भरपूर सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय, कम मेहनत में इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए सूजी कटलेट की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 2 कप पानी
  • 1 उबला हुआ आलू अच्छे से मैश किया हुआ
  • 1 गाजर, बारीक कद्दूकस की हुई
  • एक चौथाई कप उबले हुए मटर
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 से 2 बड़े चम्मच तेल

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें, जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें सूजी डालें और लगातार चलाते रहें, जिससे इसमें गांठें न बनें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  2. जब सूजी का मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसमें मैश किया हुआ आलू गाजर, मटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
  3. इसके बाद इस मिश्रण की छोटी छोटी लोइ लें और अपने मुताबिक गोल, ओवल या टिक्की जैसा शेप दें। 
  4. जब सभी सूजी को टिक्की की शेप दे दें। फिर एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। 
  5. इसके बाद कटलेट्स को तवे पर रखें और मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। फिर इसे चटनी और सॉस के साथ सर्व करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल