1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Sawan 2023: व्रत के दौरान डाइट में शामिल करें ये फल, सावन भर बनाते रहें इसकी ये 5 रेसिपी

Sawan 2023: व्रत के दौरान डाइट में शामिल करें ये फल, सावन भर बनाते रहें इसकी ये 5 रेसिपी

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 10, 2023 01:05 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 01:05 pm IST

Sawan 2023: आम का मौसम चल रहा है और व्रत में आप इस फल को कई प्रकार से खा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं पके आम की कुछ खास रेसिपी।

Sawan2023_recipes- India TV Hindi
Sawan2023_recipes Image Source : SOCIAL

Sawan 2023: सावन सोमवार का व्रत शुरू हो चुका है। इस व्रत में लोग फलों का सेवन खूब करते हैं। ऐसे में आप आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पर सवाल ये है कि आम कैसे खाना है। मतलब हर बार इसे एक ही तरीके से खा-खाकर कई बार बोरियत होती है। ऐसे में आप इसे अलग-अलग रेसिपी में शामिल करके खा सकते हैं। तो, आइए हम आपको आम की ऐसी 5 रेसिपी बताते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इन्हें बनाने में आपको बहुत समय भी नहीं लगेगा।

पके आम की रेसिपी-Ripe mango recipes indian for vrat in hindi

1. मैंगो शेक

मैंगो शेक आप आसानी से बना सकते हैं। इस बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। बस आपको करना ये है कि 2 आम लें और 1 गिलास दूध लें। अब आम का गूदा और दूध को मिलाकर पीस लें और फिर इसमें ऊपर से हल्का सा खांड मिल लें। थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और फिर इसे मैंगो शेक का सेवन करें।

Sawan Special: सावन के व्रत में जरूर खाएं लौकी कुट्टू के टेस्टी पकौड़े, नोट कर लें आसान रेसिपी

2. मैंगो ओट्स दलिया

मैंगो ओट्स दलिया बनाने के लिए ओट्स को पहले थोड़े से दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद आम को पीस लें और इसकी प्यूरी बना लें। इसके बाद पहले दूध में ओट्स को पका लें और थोड़ा चीनी मिला लें। इसके बाद जब ओट्स पक जाए तो इसमें आमरस मिलाएं। हल्का सा पकाएं और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसका सेवन करें।

3. आम्रखंड

आम्रखंड बनाने के लिए पहले आप आम को कुछ दरदरा करके पीस लें। अब इसमें आप दो चीजें मिला सकते हैं। पहले तो आप इसमें दही मिला सकते हैं। दूसरा, आप इसमें गाढ़ा पका दूधा मिला सकते हैं खासकर इसकी मलाई। अब तीनों को आराम से मिलाकर एक गाढ़ा टेक्सचर तैयार कर लें। थोड़ा सा ड्राई फ्रूट मिलाएं और फिर इसे फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसका सेवन करें। 

sawan_kulfi_2023
Image Source : SOCIALsawan_kulfi_2023

4. आमरस

आमरस को आप कभी भी व्रत में खा सकते हैं। आपको करना ये है कि आम का रस निकाल लें और इसे फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब भी आपको भूख लगे आप इस आमरस को निकाल कर खा सकते हैं। इसे आप रोटी और पराठे जैसी चीजों के साथ भी खा सकते हैं।

मूंगदाल से घर में ऐसे बनाएं टेस्टी ढोकला, बारिश के मौसम में खाकर आएगा मजा

 

5. मैंगो कुल्फी

व्रत में कई बार मैंगो कुल्फी खाने का मन होता है। इसके लिए आपको दूध, हल्का का मावा और आम को पकाकर इसमें थोड़ा सा नारियल क्रश करके मिला लें। इसके बाद इस सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें। 4 से 5 घंटे में जब ये सेट हो जाए तो आप इस आराम से बैठकर खाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल