1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में आंवले की खट्टी मीठी कैंडी आपकी इम्यूनिटी को बनाएगी स्ट्रांग, सर्दी खांसी और गले की खिचखिच से मिलेगा छुटकारा

सर्दियों में आंवले की खट्टी मीठी कैंडी आपकी इम्यूनिटी को बनाएगी स्ट्रांग, सर्दी खांसी और गले की खिचखिच से मिलेगा छुटकारा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 06, 2023 11:51 pm IST,  Updated : Jan 06, 2023 11:51 pm IST

आंवला कैंडी स्वाद में बहुत चटपटी लगती है। इसको खाने के बाद आपका खाना आसानी से पच जाता है। साथ ही ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।

Amla ki candy- India TV Hindi
Amla ki candy Image Source : FREEPIK

विटामिन सी से भरपूर आंवले को सुपर फ्रूट कहा जाता है। आयुर्वेद में इसकी बहुत ज़्यादा डिमांड है। यह फल आंखों की रोशनी के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को भी बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी की वजह से आंवला हमारी स्किन के लिए काफी गुणकारी है। खाने-पीने की समस्या जैसे अपच या खट्टे डकारों के आने के दौरान यदि हम आंवले का सेवन करें तो इससे निजात मिल जाता है। साथ ही इससे आपको बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए आज हम आपके लिए आंवले कैंडी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आंवला कैंडी स्वाद में बहुत चटपटी लगता है। इसको आप खाने के बाद खाते हैं तो आपका खाना आसानी से पच जाएगा। चलिए आपको बाते हैं इसकी रेसिपी कैसे बनाएं। 

आंवले कैंडी बनाने के लिए सामग्री

  1. जीरा 1.5 चम्मच 
  2. पिसी चीनी 1.5 चम्मच 
  3. आंवला 2 किलो 
  4. चीनी 1.5 किलो 
  5. चाट मसाला 1.5 चम्मच 

तिल के लड्डू तो आपने चखे होंगे लेकिन क्या इसका पराठा किया है ट्राई? मकर संक्रांति के दिन ऐसे बनाएं तिल का मीठा पराठा

आंवले कैंडी बनाने की विधि-

आंवले कैंडी बनाने के लिए आंवले को धोकर साफ कर लें। इसको कुकर में डालकर 1 सीटी लगाएं और गैस बंद कर दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो आप इनको छील लें।आंवलों को कैंडी के आकार में काटकर रख लें।आंवला के कटे हुए टुकड़ों को एक प्लेट में फैलाकर रख दें। इनके ऊपर चीनी छिड़कें और सूखे कपड़े से ढक दें।प इनको कम से कम एक दो दिन तक कपड़े से ही ढक्कर रखें। छन्नी की मदद से आंवले का रस छानकर अलग कर दें। आंवला कैंडी को करीब दो दिन तक सूखने के लिए रख दें। अब आपकी चटपटी आंवला कैंडी बनकर तैयार हो चुकी है। आप आंवला कैंडी को कई दिनों तक स्टोर करके खा सकते हैं।

यह ग्लूटन फ्री बाजरा इडली कुछ ही दिनों में आपके बढ़ते हुए वजन को करेगी कंट्रोल, ये रही रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल