1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 सपने जिनके दिखने पर जीवन में आ सकती हैं धन संबंधी परेशानियां, जानें सामुद्रिक शास्त्र में इनका महत्व

10 सपने जिनके दिखने पर जीवन में आ सकती हैं धन संबंधी परेशानियां, जानें सामुद्रिक शास्त्र में इनका महत्व

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2021 06:33 am IST,  Updated : Jun 08, 2021 07:39 am IST

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, हर सपने का कुछ ना कुछ अर्थ जरूर होते हैं। सपने यूं ही तो नहीं होते, ये आपसे बहुत कुछ कहना चाहते हैं। बस उनके पीछे रहस्यों को जानना और समझना आना चाहिए।

dream interpretation - India TV Hindi
धन संबंधी परेशानियों से जुड़े सपने  Image Source : INDIA TV

  जिंदगी में होने वाली कई घटनाओं का आभास कभी-कभार सपनों में भी हो जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हर सपने का एक खास मतलब होता है, जो व्यक्ति को किसी ना किसी बात का संकेत देता है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। अधिकतर लोग इन सपनों को सुबह होते ही भूल जाते हैं और कुछ इनके संकेत समझने में सफल रहते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि जब हम गहरी नींद में होते हैं तो जो कुछ हमारे दिमाग में चल रहा होता है वहीं सपने में दिखाई देता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में देखी गई चीजों का भी गंभीर मतलब होता है। सपने यूं ही तो नहीं होते, ये आपसे बहुत कुछ कहना चाहते हैं। बस उनके पीछे रहस्यों को जानना और समझना आना चाहिए।

सब चीजों से ज्यादा खतरनाक है मनुष्य के मन में सोच का अंधेरा होना

फटी हुई जेब

स्वप्नशसास्त्र के अनुसार, सपने में अगर कोई व्यक्ति खुद की पॉकेटमारी करते हुए या जेब कटते हुए देखते हैं तो यह धन हानि का संकेत होता है। इसके साथ सपने में फटी हुई जेब का देखना भी अंदेशा है कि आपको धनहानि होने वाली है।

गिरती हुई दीवार

दीवार गिरते  हुए या गिरी हुई दीवार को सपने में देखना एक अशुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिषविद्या के मुताबिक ऐसा सपना देखने से धन की हानि, मान-प्रतिष्ठा का नुकसान और पद में कमी आने की आंशका रहती है।

चोर को देखना

चोर या डाकू नजर आए तो आपको सावधान और सतर्क हो जाना चाहिए, यह संकेत होता है कि भविष्य में आपको धन का नुकसान होने वाला है। इसके अलावा सपने में खाली दुकान का दिखना आर्थि क परेशानियों का संकेत माना जाता है।

Dream Interpretation: सपने में टूटा शीशा देखना शुभ होता है या अशुभ? क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

 जुआ खेलते हुए

 सपने में खुद को जुआ खेलते हुए देखना संकेत है कि आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 बाढ़ और कटता हुआ वृक्ष

 सपने में वृक्ष को कटते देखना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। यह आने वाले समय में नुकसान का संकेत है। सपने में बाढ़ देखना भी धन हानि का संकेत माना जाता है।

 उल्लू देखना

  सपने में उल्लू पक्षी देखना कुछ ज्यादा ही अपशगुन माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, उल्लू को सपने में देखने का मतलब है   कि जल्द ही आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह आपके जीवन में कोई अशुभ घटना भी घटित होने का संकेत भी  हो सकता है।

Vastu Tips: घर की दक्षिण-पूर्व दिशा पर बना है किचन तो बिल्कुल ना कराएं इस रंग को, लगेगा वास्तु दोष

 रेत पर चलते हुए

 अगर आप सपने में खुद को रेत पर चलते हुए देखते हैं तो ऐसी आशंका होती है कि आपको अपने शत्रुओं के चलते मुंह की खानी पड़ सकती है यानी आपके दुश्मनों के चलते आपको नुकसान हो सकता है।

झाड़ू

सपने में झाड़ू देखने का संबंध लक्ष्मी और धन से हो सकता है। कहने का मतलब है कि झाडू़ सपने में दिखती है तो यह आने वाले समय में धन का नुकसान होने का संकेत हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल