1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 17 नवंबर 2018: दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ, लेकिन शनिवार इन राशियों के जीवन में लाएगा ढ़ेरों खुशियां

राशिफल 17 नवंबर 2018: दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ, लेकिन शनिवार इन राशियों के जीवन में लाएगा ढ़ेरों खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 06:22 pm IST

शनिवार होने के साथ-साथ शतभिषा नक्षत्र के साथ व्याघाट योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। शनिवार का दिन कुछ राशियों को अचानक धनलाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के असार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 November 2018
Horoscope 17 November 2018

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का आफर मिल सकता है| बिजनेस में बहुत बड़ा लाभ भी हासिल हो सकता है। शिक्षकों के लिए दिन शानदार है। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। छोटी-छोटी बातों में आज ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी भी मिल सकती है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, एवायड करें। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलने के असार है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जो लोग विदेश जाने का सोच रहे है, उसमें थोड़ी रूकावट आ सकती है। अपने ईष्ट देवता को प्रणाम करें, सभी समस्याएं दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल