1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 17 नवंबर 2018: दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ, लेकिन शनिवार इन राशियों के जीवन में लाएगा ढ़ेरों खुशियां

राशिफल 17 नवंबर 2018: दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ, लेकिन शनिवार इन राशियों के जीवन में लाएगा ढ़ेरों खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 06:22 pm IST

शनिवार होने के साथ-साथ शतभिषा नक्षत्र के साथ व्याघाट योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। शनिवार का दिन कुछ राशियों को अचानक धनलाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के असार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 November 2018
Horoscope 17 November 2018

कुंभ राशि
आज जो लोग कोर्ट कचहरी से जुड़े है उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा, वरना किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें  बड़ा फायदा होगा। गरीबों को वस्त्र दान करें, सभी दुःख दूर होंगे।

मीन राशि
आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा| आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आज घर के बड़े-बुजुर्ग को कुछ अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं| स्टूडेंट्स को पढ़ाई में भाई की मदद मिल सकती है। मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। जरुरतमंद को चावल का दान करें, सभी दुःखों का निवारण होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल