1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कोलकाता: मां को पहनाई गई 22 Kg सोने की डिजायनर साड़ी, जानिए इसकी खासियत

कोलकाता: मां को पहनाई गई 22 Kg सोने की डिजायनर साड़ी, जानिए इसकी खासियत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2017 12:04 pm IST,  Updated : Sep 27, 2017 12:04 pm IST

22 किलो सोने से बनी ये छह करोड़ रुपए से भी ज्यादा की लागत वाली सोने की साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल ने तैयार किया है। जानिए इसके बारें में खास बातें...

gold saree- India TV Hindi
gold saree

नई दिल्ली: इन दिनों चारों ओर दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। दुर्गा पूजा और कोलकाता की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस अवसर में कोलकाता का अलग ही रंग होता है। इस बार यहां पर 3000 पंडाल लगाएं गए है।

वैसे इस बार कोलकाता में बिग बेन, महिष्पति, बंकिघम पैलेस के दर्ज में पंडाल लगाएं है, लेकिन इतना ही नहीं ऐसा और भी कुछ हुआ जिसके कारण कोलकाता का बकिंघम पैलेस चर्चा में आ रहा है। संतोष मित्रा चौराहे पर बने इस पांडाल को बकिंघम पैलेस का रूप दिया गया है जिसमें लंदन ब्रिज, बिग बेन और लंदन आई भी नजर आएगी।

इस बार बंकिघम पैलेस में मां दुर्गा को सोने की बनी हुई साड़ी पहनाई गई है। इस डिजाइनर साड़ी को बनाने में 22 कैरेट का 22 किलो सोना का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए है। इस साड़ी में फूल, पत्तियों के अलावा मोर भी बनाएं गए है। मीनाकारी वर्क के अलावा इसमें जैम स्टोन का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी को बनाने में करीब ढाई महीने लगे है। जिसे 50 कलाकरों ने मिलकर बनाया है।

इस डिजायनर साड़ी को बनाने का आइडिया पूजा कमेटी के जनरल सेक्रेटरी साजल घोष ने दिया था। इनके पिता इस कमेटी के प्रेसिडेंट प्रदीप घोष का कहना है कि इस बार कुछ यूनिक करना चाहते थे। इसलिए माता को यह साड़ी पहनाई। इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल ने बनाई है।

gold saree
gold saree

कोलकाता में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र फिल्म बाहुबली की तर्ज पर 10 करोड़ का पांडाल बनाया गया है। माहिष्मती नगरी की तरह नजर आने वाले इस पांडाल को देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस पांडाल में देवी दूर्गा को सोने के आभूषणों से सजाया गया है। इस पंडाल को 100 फुट उंचा बनाया गया है। पांडाल को प्लायवुड से बनाया गया है और उसी की तर्ज पर इसमें सूंड उठाए हाथी पर बाहुबली चढ़ते नजर आएगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल