1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: जानिए 28 सितंबर 2020 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: जानिए 28 सितंबर 2020 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2020 06:40 am IST,  Updated : Sep 28, 2020 10:14 am IST

अगर आप कोई शुभ काम का शुभ मुहूर्त देख रहे हैं तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहकुाल।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी और सोमवार का दिन है। चंद्रमा मकर राशि में है। अगर आप कोई शुभ काम का शुभ मुहूर्त देख रहे हैं तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का शुभ मुहूर्त। इसके साथ ही जानिए किस शहर में किस समय तक रहेगा राहुकाल

28 सितंबर का शुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त:  सुबह 11 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक।

धृति योग:  शाम 7 बजकर 14 मिनट तक धृति योग रहेगा | इ
धनिष्ठा नक्षत्र: रात 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। 
यायीजयद योग: सुबह सूर्योदय से रात 10 बजकर 38 मिनट तक 
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर 
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 14 मिनट पर
चंद्रोदय: शाम 5 बजकर 4 मिनट पर
चंद्रास्त: चंद्र का अस्त अगले दिन 29 सितंबर के तड़के 4 बजकर 12 मिनट पर।
पंचक प्रारंभ- सुबह 9 बजकर 41 मिनट से पंचक शुरु हो रहे है और 3 अक्टूबर की सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक रहेंगे।

राशिफल 28 सितंबर: कर्क राशि के लोगों का प्रॉपर्टी खरीदने का बन रहा योग, वहीं कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क

राहुकाल 

काम शुरू करते वक्त राहुकाल का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। राहुकाल के दौरान कोई काम शुरू नहीं करना चाहिए। अगर कोई काम पहले से चल रहा है तो उसे जारी रख सकते हैं।

दिल्ली :      सुबह 07:43 से सुबह 09:12 तक                            
मुबंई :     सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक                       
चंड़ीगढ़:     सुबह 07:44 से सुबह 09:14 तक      
लखनऊ:     सुबह 07:28 से सुबह 08:57 तक                   
भोपाल:     सुबह 07:41 से सुबह 09:11 तक    
कोलकाता:     सुबह 06:57 से सुबह 08:27 तक   
अहमदाबाद:     सुबह 08:00 बजे से सुबह 09:30 तक       
चेन्नई:     सुबह 07:28 से सुबह 08:59 तक

Vastu Tips: घर में इस दिशा में रखें धातु की चीजें, होंगे कई फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल