1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: जानिए 29 सितंबर 2020 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: जानिए 29 सितंबर 2020 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 06:13 am IST

अगर आप कोई शुभ काम का शुभ मुहूर्त देख रहे हैं तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहकुाल।

Aaj Ka Panchang,  29 सितंबर 2020 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang: जानिए 29 सितंबर 2020 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल Image Source : INDIA TV

हिंदू कैलेंडर के अनुसार अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत भी है। यह व्रत अधिकमास का प्रदोष व्रत है। मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत आने से यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा। अगर आप कोई शुभ काम का शुभ मुहूर्त देख रहे हैं तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का शुभ मुहूर्त। इसके साथ ही जानिए किस शहर में किस समय तक रहेगा राहुकाल

29 सितंबर का शुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक। 

अमृत काल: शाम 4 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक। 

शूल योग:  रात 7 बजकर 24 मिनट तक 
शतभिषा नक्षत्र: पूरा दिन पार कर देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक 
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 49 मिनट
सूर्यास्त: 5 बजकर 47 मिनट
चंद्रोदय: शाम 4 बजकर 41 मिनट
चंद्रास्त:  30 सितंबर सुबह 4 बजकर 16 मिनट 

भौम प्रदोष व्रत 2020: कर्ज मुक्ति के लिए ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत कथा

अशुभ समय

अशुभ समय शाम 5 बजकर 18 मिनट पर रहेगा। वैसे तो इससे सभी राशियां प्रभावित होगी। लेकिन कर्क, तुला, धनु और मकर राशियां विशेष रूप से प्रभावित होगी। ध्यान रहे इस समय के 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद तक कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 

धन और खुशी का प्रतीक शुक्र ने किया सिंह राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

29 सितंबर का राहुकाल

दिल्ली:  दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:40 तक    

मुबंई :    दोपहर बाद 03:28 से शाम 04:58 तक                        

चंड़ीगढ़ :   दोपहर बाद 03:11 से शाम 04:41 तक       

लखनऊ :  दोपहर 02:56 से शाम 04:25 तक                  

भोपाल :    दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:39 तक    

कोलकाता :   दोपहर 02:26 से दोपहर बाद 03:56 तक    

अहमदाबाद :   दोपहर बाद 03:29 से शाम 04:59 तक             

चेन्नई :   दोपहर 02:59 से शाम 04:29 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल