1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. क्‍या कहता है आज का आपका राशिफल? कौन सा अंक आज आपके लिए रहेगा शुभ ?

क्‍या कहता है आज का आपका राशिफल? कौन सा अंक आज आपके लिए रहेगा शुभ ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Apr 16, 2017 04:29 pm IST

,आज का दिन आपके लिए किस मामलें में रहेगा खास, आपको किन बातों का रखना होगा खास ध्‍यान और कौन सा रंग आपके लिए शुभफलदायक है? आज के राशिफल में इन सब बातों को हम आपके साथ शेयर करेंगे लेकिन सबसे पहले बात उन लोगों की करते हैं जिनका आज विवाह हुआ है वो एक दूस

horscope- India TV Hindi
horscope

धर्म डेस्क,आज का दिन आपके लिए किस मामलें में रहेगा खास, आपको किन बातों का रखना होगा खास ध्‍यान और कौन सा रंग आपके लिए शुभफलदायक है? आज के राशिफल में इन सब बातों को हम आपके साथ शेयर करेंगे लेकिन सबसे पहले बात उन लोगों की करते हैं जिनका आज विवाह हुआ है वो एक दूसरे को शहद जरूर खिलाएं इससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे। आज वरियान योग में भूमि दान करना भी शुभदायी माना जाता है। आज आप उच्‍चअधिकारियों से मिलकर अपनी योजनाएं बताएं तो आपको लाभ होगा।

ये भी पढ़े

आज आप सभी पश्चिम दिशा की तरफ निकलते समय एक दो बार अवश्‍य सोच लें आज इस दिशा की तरफ जानें में दिशाशूल है। इसलिए बेहद जरूरी हो जाए तभी आप इस तरफ बाहर निकलें।

मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग लेकर आ रहा है लेकिन उनको बिना सोचे समझे कार्य करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज कोई भी काम करने से पहले उस पर अच्‍छे से विचार जरूर कर लें।​

आज आपकी जिंदगी में किसी सुखद यात्रा का योग बन सकता है। माताओं को आज के दिन अपनी संतान की हेल्‍थ पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्‍मक कामों में मन लगाए इसका प्रभाव अच्‍छा पड़ेगा और जिम्‍मेदारी ज़िम्मेदारी बढ़ेगी। 

आज आपके लिए शुभ रंग मैरून है और जहां तक शुभ अंक की बात है तो 9 का अंक आपके लिए शुभफलदायी रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल