1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: 2 शुभ योग के साथ पंचक, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

शनिवार का राशिफल: 2 शुभ योग के साथ पंचक, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 22, 2017 09:34 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 09:34 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। रात 09.43 से कल रात 11.46 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन....

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

धर्म डेस्क: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है।  रात 09.43 से कल रात 11.46 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा यायीजयद योग लग रहा है। जो कि सुबह 06:43 से शाम 09:43 तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। वहीं सुबह 8.30 पर शुरू होकर 27 दिसंबर बुधवार को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 01.37 तक पंचक नक्षत्र रहेंगे। इसे साथ ही जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य की योजनाओं पर भी  सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम बना रहेगा, जिससे आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तुलसी के पौधे में पानी डालें, दिन अच्छा बीतेगा।

वृष राशि  का राशिफल
आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश करने के बेहतर मौके मिलेंगे। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। अगर आज किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है। आपकी किस्मत आपको सर्पोट करेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करें। चंदन का तिलक लगाएं। सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल