1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: कुंभ राशि पर ग्रहण योग, ये 4 राशि रहे संभलकर

शुक्रवार: कुंभ राशि पर ग्रहण योग, ये 4 राशि रहे संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2017 07:28 am IST,  Updated : May 19, 2017 07:28 am IST

आज कुंभ राशि में केतु और चंद्रमा की जोड़ी पर राहु की नजर पड़ रही है। जिसके कारण ग्रहण योग बन रहा है। इस अशुभ योग का असर हर राशि में पड़ेगा। कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों पर आज ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। अन्य राशियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहे

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजात की ज़रूरत है। अपने कर्मचारियों पर अति विश्वास आप को मुसीबत में डाल सकता है।

बिजनेस में साझेदारी सोच समझ कर ही करें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ व् उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा। भाइयों से मन मुटाव हो सकता है। संम्पति के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए गाय को गुड खिलाएँ।

मीन राशि
आज ऑफिस या बिजनेस में आप बैंक बाईटिंग के शिकार हो सकते है। आज ज्यादा क्रोध आपका काम बिगड़ सकता है। षड्यंत्रों से बचाव के लिए आपको अपनी संस्था से बहार के लोगों की मदद लेनी होगी।

आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।  धार्मिक स्थलों की यात्रा ,जीवन साथी के साथ किये जाने पर ही, शुभफल देगी। जीवनसाथी का साथ अभिस्ठ लाभ-सि्द्धि तथा जीवन में भाग्योंन्ति देने वाला साबित होगा विद्या के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने लगेगी और आय के क्षेत्र में बेहतर नतीजे पाने में कामयाब हो जायेंगे।

दैनिक रोजगार में आ रही बाधाये दूर हो जायेगीं। सरकारी अधिकारीयों से अच्छे सम्बन्ध बनेंगे इससे लाभ का रास्ता भी खुलेगा। सुख सौभाग्य के लिए आंकड़े के पेड़ में पानी डालें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल