1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: मंगल कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, होगा इस राशि के जातकों को नुकसान

बुधवार: मंगल कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, होगा इस राशि के जातकों को नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2017 01:58 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 01:58 pm IST

आज से वैसाख का महीना शुरू होगा। आज 4 बजकर 12 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेगा जहां वह 27 मई की भोर 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। जानिए आपका कैसा बीतेगा दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज से वैसाख का महीना शुरू होगा। आज 4 बजकर 12 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेगा जहां वह 27 मई की भोर 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। मंगल के इस गोचर से मेष राशि वालों को कुटुम्ब में कलह का सामना करना पड़ सकता है जबकि वृष राशि वाले ऊर्जा और प्रेम की ऊष्मा से भरे रहेंगे, मिथुन राशि वालों का मन व्यथित रहेगा और शैय्या सुख में बाधा होगी।

ये भी पढ़े

कर्क राशि वालों को अनचाहे स्थानान्तरण का सामना करना पड़ सकता है और आमदनी में बाधा फेस करनी पड़ेगी। सिंह राशि वाले इस दौरान अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे, कन्या राशि वालों को इस अवधि में पद प्राप्ति सुनिश्चित होगी, तुला राशि वालों को यूरीन सम्बन्धी समस्या होगी तथा त्वचा विकारों से अपना बचाव करना चाहिए, वृश्चिक राशि वालों को अपने प्रेम सम्बन्धों में मंगल का दंगल झेलना पड़ सकता है, धनु राशि वालों के रोग और शत्रु नष्ट होंगे जबकि मकर राशि वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाई में संघर्ष करना होगा, कुंभ राशि वाले इस दौरान शक्ति हीनता और एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। जानिए आज आपका दिन कैसा बीतेगा।

मेष राशि:-

मेष राशि आज आप किसी धर्मस्थल के दर्शन को भी जा सकते हैं। आज अपने आपको समय देना चाहेंगे। बहुत दिनों से भागदौड़ में लगे होने के कारण आप थका हुआ सा महसूस करेंगे। माता या पत्नी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज पिता से राय मशविरा लेकर ही किसी नये प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करें, फायदा होगा। पढाई के सिलसिले में घर के किसी व्यक्ति का विदेश जाने का योग है|  

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल