1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इन कामों में मिलेगी सफलता, 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा सोमवार

इन कामों में मिलेगी सफलता, 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा सोमवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Apr 16, 2017 07:49 pm IST

आज सूर्यादय से रात 10 बजकर 11 मिनट तक अत्यंत शुभ रवि योग रहेगा और रात 10 बजकर 11 मिनट से रात 2 बजकर 37 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा| द्विपुष्कर योग के दौरान कोई काम करने से दुगना फल मिलता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने की सम्भावना है आप अपने अंदर जोश व आध्यात्मिकता का मिलाजुला संगम महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।
आपसी रिश्तों में प्रेम व सौहार्द की पराकाष्ठा आपको देखने को मिल सकती है। आज अपने व्यवसायिक जीवन में आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगने की सम्भावना है। धन कमाने के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा| आपकी इनकम में इजाफा होने की पूरी सम्भावना रहेगी।

नौकरी में प्रमोशन व उच्च पद की प्राप्ति भी संभव है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। भाइयों से सहयोग नही मिलेगा| अगर आपका कार्यक्षेत्र विदेशी स्रोत से जुड़ा हुआ है तो आप अच्छा लाभ कमाने की उम्मीद कर सकते हैं। प्रोपर्टी के मामले में भी आज का दिन काफी अच्छा है आज किसी कार्य में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल