1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इन कामों में मिलेगी सफलता, 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा सोमवार

इन कामों में मिलेगी सफलता, 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा सोमवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Apr 16, 2017 07:49 pm IST

आज सूर्यादय से रात 10 बजकर 11 मिनट तक अत्यंत शुभ रवि योग रहेगा और रात 10 बजकर 11 मिनट से रात 2 बजकर 37 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा| द्विपुष्कर योग के दौरान कोई काम करने से दुगना फल मिलता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि
आज आपका फोकस सामाजिक कामों पर कुछ ज्यादा रहेगा, किसी जरूरतमंद की भी आज आप मदद करेंगे। फैमिली के साथ कहीं आउटिंग का प्लॉन बना सकते हैं। फिल्म और डायरेक्शन से जुड़े लोगों के लिए आज एक सफलता से भरा हुआ दिन है। जो लोग बहुत दिन से शौहरत और पहचान के लिए काम कर रहे थे, उनके लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी है।

आपको वो पहचान जरूर मिलेगी, जिसकी आपको लम्बे अर्से से तलाश थी। जॉब में प्रमोशन या इन्क्रमेन्ट की खबर से आज आपका दिन बन जायेगा। आज आपको व्यवसाय के लिए कुछ धन राशी खर्च करनी पड़ सकती है लेकिन उससे आगे चलकर कई गुना फायदा मिलेगा| आज दूर स्थान के संबंधो से आपके भाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।  सिहं राशि वाले अनमैरिड लोगों के लिए आज शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल