1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 06:34 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी।

amavsya 2018
amavsya 2018

सिंह राशि
अगर आप अधिक से अधिक पैसा कमाना चाहते हैं, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद अपने ऊपर बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शाम के समय दिन छिपने के बाद एक मिट्टी का दीपक लेना चाहिए और उसमें गाय का घी डालना चाहिए। अब उसमें रूई की खड़ी बत्ती लगानी चाहिए। साथ ही उसमें एक बताशे का छोटा-सा टुकड़ा भी डालना चाहिए। इसके बाद उस दीपक को अपने घर के ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में जलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से लक्ष्मी मां के आशीर्वाद से आपके पास पैसा ही पैसा होगा। आपको धन की कभी कमी नहीं होगी।

कन्या राशि
अगर आप नौकरी में अपने सहयोगियों का साथ बनाये रखना चाहते हैं तो उनका साथ बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको किसी जरूरतमंद को भोजन जरूर खिलाना चाहिए। आप चाहें तो एक या फिर एक से ज्यादा लोगों को भोजन खिला सकते हैं। आज के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाने से नौकरी में आपके सहयोगियों का साथ बना रहेगा।

तुला राशि
अगर आप अपनी अधूरी ख्वाइशों को पूरा करना चाहते हैं तो अपनी अधूरी ख्वाइशों को पूरा करने के लिये आज के दिन आपको शुद्ध, साफ जल में थोड़े-से तिल मिलाने चाहिए और शिवलिंग पर वो तिल मिला हुए जल अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी अधूरी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होगी।

वृश्चिक राशि
अगर आपको कुछ दिनों से किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको शाम के समय सबसे आखिरी की दो रोटी लेनी चाहिए और उन पर सरसों का तेल लगाना चाहिए। इसके बाद उन रोटियों को काले कुत्ते को खिलानी चाहिए। आज के दिन कुत्ते को सरसों का तेल लगी रोटियां खिलाने से आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, आपको हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल