1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 06:34 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी।

amavasya 2018- India TV Hindi
amavasya 2018

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। अतः श्राद्ध की अमावस्या आज ही के दिन मनायी जायेगी, जबकि स्नान-दान की अमावस्या कल के दिन मनायी जायेगी। अतः आज श्राद्ध की अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध किया जायेगा।

आज के दिन विभिन्न राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, अपनी ऊर्जा को कायम रखने के लिये, अपने कारोबार में बढ़ोतरी करने के लिए,पितरों की कृपा से अपने सारे काम बनाने के लिये, जीवन में अपना आत्मविश्वास हमेशा बनाये रखने के लिये, अधिक से अधिक पैसा कमाने के लिये, नौकरी में अपने सहयोगियों का साथ बनाये रखने के लिये, अपनी अधूरी ख्वाइशों को पूरा करने के लिये, अपने आस-पास पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिये, घर की सुख-समृद्धि के लिये, अपने बच्चों को हमेशा खुश देखने के लिये और अपने घर-परिवार को दूसरों की बुरी नजर से बचाये रखने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

अगर आप अपनी ऊर्जा को कायम रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह उठकर सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद सबसे पहले सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही सूर्य भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी ऊर्जा कायम रहेगी।

वृष राशि
अगर आप अपने कारोबार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो अपने कारोबार में बढ़ोतरी करने के लिये आज के दिन आपको आटे की 16 छोटी-छोटी गोलियां बनानी चाहिए और उन गोलियों को मछलियों के तालाब में डालना चाहिए। आज के दिन मछलियों को आटे की गोलियां डालने से आपके कारोबार में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि
अगर आप पितरों की कृपा से अपने सारे काम बनाना चाहते हैं तो अपने काम बनाने के लिये आज के दिन आपको पितरों के निमित्त दूध, चावल की खीर बनानी चाहिए। खीर बनाने के बाद सबसे पहले थोड़ी खीर रोटी पर रखनी चाहिए और वो रोटी गाय को खिलानी चाहिए। फिर गाय के गोबर से बने एक कंडे को आंच पर अच्छे से सेंकिये और उस पर पितरों के निमित्त खीर का भोग लगाइए। बाकी खीर प्रसाद के रूप में परिवार के सब सदस्यों में थोड़ा- थोड़ा बांट दें। आज के दिन ऐसा करने से पितरों की कृपा से आपके सारे काम बनेंगे।

कर्क राशि
अगर आप जीवन में अपना आत्मविश्वास हमेशा बनाये रखना चाहते हैं तो अपना आत्मविश्वास बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद सबसे पहले सूर्यदेव को प्रणाम करना चाहिए और उसके बाद सूर्यदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए। सूर्यदेव का वो विशेष मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः'। आज के दिन सूर्यदेव के इस मंत्र का आपको 11 बार जाप करना चाहिए। आज के दिन सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप करने से आपका आत्मविश्वास हमेशा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल