1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अपरा एकादशी कल: ऐसे करें पूजा और याद रखें ये बातें

अपरा एकादशी कल: ऐसे करें पूजा और याद रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2016 11:35 am IST,  Updated : May 31, 2016 11:37 am IST

वर्षों तक तपस्या करने का पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए इस व्रत को जरुर करना चाहिए। इस व्रत से कई पीढियों द्वारा किए गए पाप भी दूर हो जाते है। जानिए

apara ekadashi- India TV Hindi
apara ekadashi

धर्म डेस्क:  हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत की महत्वपूर्ण जगह है। हर साल 24 एकादशियां होती हैं। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अचला व अपरा एकादशी कहते हैं। यह बड़े-बड़े पापों का नाश करने वाली है। इस बार ये व्रत 1 जून, बुधवार को है।

ये भी पढ़े-

पुराणों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से कई पापों की नाश होता है। जैसे कि ब्रह्म हत्या, भूत योगि आदि से छुटकारा मिल जाता है। अचला एकादशी का व्रत सुहागनों के लिए सौभाग्य और सुख लेकर आता है। जानिए इस व्रत का क्या है महत्व, पूजन विधि और इसकी कथा के बारें में साथ ही इस दिन कौन सी बातें याद रखनी चाहिए।

हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार जो इंसान विधि-विधान से एकादशी का व्रत और रात्रि जागरण करता है उसे वर्षों तक तपस्या करने का पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए इस व्रत को जरुर करना चाहिए। इस व्रत से कई पीढियों द्वारा किए गए पाप भी दूर हो जाते है।

इस एकादशी के दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है। वह इस दिन प्रात: स्नान करके भगवान को स्मरण करते हुए विधि के साथ पूजा करें और उनकी आरती करनी चाहिए साथ ही उन्हें भोग लगाना चाहिए। इस दिन भगवान नारायण की पूजा का विशेष महत्व होता है। साथ ही ब्राह्मणों तथा गरीबों को भोजन या फिर दान देना चाहिए। यह व्रत बहुत ही फलदायी होता है। इस व्रत को करने से समस्त कामों में आपको सफलता मिलती है। जानिए इसकी पूजा-विधि, और कथा के बारे में।

अगली स्लाइड में पढ़े विधि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल