1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए, सूर्य को जल चढ़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

जानिए, सूर्य को जल चढ़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2016 08:07 am IST,  Updated : May 29, 2016 08:19 am IST

सूर्य भगवान सभी ग्रहों के स्वामी माने जाते है। अगर आपसे ये प्रसन्न रहे तो सभी ग्रहों की भी कृपा आप पर बनी रहती है। इनकी उपासना करने से सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती है। जानिए आखिर सूर्य़ भगवान में जल क्यों चढाया जाता है। इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण..

what is the scientific reason behind offering water to the...- India TV Hindi
what is the scientific reason behind offering water to the sun

धर्म डेस्क: कहा जाता है कि अगर आपको कई भी समस्या हो तो सूर्य देवता को जल चढाने से खत्म हो जाती है। जिनके ऊपर इनकी कृपा होती है। उनके ऊपर कभी कोई संकट नहीं आता है। यहां तक की आपको बीमारियों तक से निजात मिल जाता है।

ये भी पढ़े-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे मन को भी शांति मिलती है। क्योंकि सूर्य भगवान सभी ग्रहों के स्वामी माने जाते है। अगर आपसे ये प्रसन्न रहे तो सभी ग्रहों की भी कृपा आप पर बनी रहती है। इनकी उपासना करने से सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती है। जानिए आखिर सूर्य़ भगवान में जल क्यों चढाया जाता है। इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण है।

वैज्ञानिक कारण

सू्र्य को जल चढाने के पीछे कारण माना जाता है कि इससे हमारे सेहत पर असर पडता है। जब सुबह आप सूर्य को जल चढ़ाते है तब ताजी हवा और सूर्य की पहली किरण होती है। जो कि हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। सूर्य को जल चढ़ाते समय पानी की धारा के बीच उगते सूरज को देखते हैं तो हमारे आंखो की रोशनी तेज होती है। सूर्य की किरणों में विटामिन डी जैसे कई गुण भी मौजूद होते हैं, जो हमारे लिए फायदेमंद होती है।

ज्योतिष के अनुसार
इस बारें में ज्योतिष में कहा गया है कि सूर्य नौ ग्रहो के स्वामी है। अगर आपका कोई भी ग्रह खराब है तो आप सूर्य देवता को प्रसन्न करें। इससे सभी ग्रह खुद ही प्रसन्न हो जाएगे। इसलिए अपने किस्मत को चमकाने के लिए रोज सूर्य को जल चढाना चाहिए। जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहें।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल