1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो हो जाएगे मालामाल

आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो हो जाएगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 24, 2019 06:19 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 06:24 am IST

आज आषाढ़ पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

bhadra nakshatra
bhadra nakshatra

कुंभ राशि
अगर आप अपने किसी राजनीतिक कार्य में सफलता पाना चाहते हैं या राजनीति में अपने विरोधी से आगे निकलना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, लेकिन अगर आप पाठ न कर पाये तो इंटरनेट से इसका ऑडियो भी सुन सकते हैं। आज के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करने या सुनने से आपको राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी, आप अपने विरोधियों से आगे निकलने में कामयाब रहेंगे।

मीन राशि
अगर आप किसी से बेपनाह प्यार करते हैं, लेकिन आपको इस बात का शक है कि कोई और भी व्यक्ति है, जो आपके प्यार पर डाका डालना चाहता है, तो अपने प्यार को डाके से बचाने के लिये आज के दिन आपको एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में प्रवाहित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके प्यार पर कोई भी डाका नहीं डाल पायेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल