1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो हो जाएगे मालामाल

आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो हो जाएगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 24, 2019 06:19 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 06:24 am IST

आज आषाढ़ पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

bhadra nakshatra
bhadra nakshatra

धनु राशि
अगर आप बहुत दिनों से अपने किसी तांत्रिक कार्य में सिद्धि पाने के लिये हवन कराना चाह रहे हैं तो आज का दिन बड़ा ही अच्छा है। आज के दिन शुक्र-पुष्य योग और भद्रा के साथ ही अग्निवास का मुहूर्त भी है। दरअसल जो लोग अपने किसी विशेष काम के लिये कभी-कभी हवन आदि कार्य कराते हैं, उन्हें अग्निवास के मुहूर्त का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अग्निवास में हवन या अग्नि से संबंधित कोई भी कार्य करने से उसमें सफलता प्राप्त होती है। अतः अपने तांत्रिक कार्यों में सिद्धि पाने के लिये आप आज के दिन हवन करा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आपको पशु संबंधी कोई कार्य करना है या आपको अपने खेत-खलिहान के लिये पशुओं की खरीददारी करनी है तो आज कर सकते हैं। साथ ही अपने पशुओं की मजबूती बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको शनिदेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।' आज के दिन शनिदेव के इस मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करने से आपके पशुओं की मजबूती बनी रहेगी और आपके कार्य भी सफल होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल