1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो हो जाएगे मालामाल

आज बन रहा है बहुत ही शुभ योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो हो जाएगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 24, 2019 06:19 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 06:24 am IST

आज आषाढ़ पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

bhadra nakshatra
bhadra nakshatra

तुला राशि
अगर आप पुलिस में हैं, सेना में हैं या किसी ऐसे ही अन्य डिपार्टमेंट से जुड़े  हैं और कुछ दिनों से आप किसी शत्रु पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बड़ा ही प्रशस्त है। शत्रु के सर्जिकल स्ट्राइक में सफलता पाने के लिये आज के दिन आपको पांच सरसों के तेल के दीपक तैयार करने चाहिए और उनमें साबुत उड़द के दो-दो दाने डालकर एक तरफ रख देने चाहिए। फिर कल के दिन उन दीपक को पीपल के नीचे जला दें। इस प्रकार ये उपाय करने से आप शत्रु के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि
अगर आप समाज के रक्षक हैं, आप समाज की भलाई के लिये कार्य करते हैं, आप इस समाज को गलत लोगों से और गलत कार्यों से बचाते हैं और आप कुछ दिनों से प्रशासन की मदद से किसी अवैध कार्य के खिलाफ कदम उठाना चाह रहे हैं, उस पर छापा मारना चाहते हैं तो इस कार्य के लिए आज का दिन बड़ा ही अच्छा है। अपने कार्य में सफलता पाने के लिये आज के दिन आपको सवा किलो सफेद साबुत खड़ा नमक लेकर साफ बहते पानी में प्रवाहित करना चाहिए और शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए- 'शं शनैश्चराय नमः।' आज के दिन ये उपाय करने से आपको अवैध कार्यों के खिलाफ कदम उठाने में सफलता जरूर मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल