1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Blue Moon: 31 अक्टूबर को होंगे दुर्लभ चांद के दीदार, जानिए आखिर क्या है ब्लू मून

Blue Moon: 31 अक्टूबर को होंगे दुर्लभ चांद के दीदार, जानिए आखिर क्या है ब्लू मून

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2020 11:59 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 12:10 pm IST

अक्टूबर माह में आपको दो बार पूर्ण चंद्र देव का दुर्लभ अवसर मिलेगा। सामान्य तौर पर हर माह एक बार पूर्णिमा और अमावस्या पड़ती है लेकिन इस बार पूर्णिमा के अलावा एक बार और चांद आसमान पर पूरा दिखाई देगा।

31 अक्टूबर को होंगे दुर्लभ चांद के दीदार, जानिए आखिर क्या है ब्लू मून- India TV Hindi
31 अक्टूबर को होंगे दुर्लभ चांद के दीदार, जानिए आखिर क्या है ब्लू मून Image Source : INSTAGRAM/OHHWHATAVIEW

साल 2020 में कई अनोखी घटनाएं हुई है। वहीं अक्टूबर माह में आपको दो बार पूर्ण चंद्र देना का दुर्लभ अवसर मिलेगा। सामान्य तौर पर हर माह एक बार पूर्णिमा और अमावस्या पड़ती है लेकिन इस बार पूर्णिमा के अलावा एक बार और चांद आसमान पर पूरा दिखाई देगा। 

क्या है ब्लू मून?

ब्लू मून तब होता है जब पूर्णिमा एक महीने में दो बार आती है और चांद पूरा निकलता है। दूसरी बार पूर्णिमा के चांद को ब्लू मून कहा जाता है। इसी महीने 1 अक्टूबर को पूरा चांद निकला था और अब 30 अक्टूबर भी ऐसा ही होगा। आपको बता दें कि  ब्लू मून का रंग नीला नहीं होता है। बस यह पूरा चांद दिखाई देता है।

Karwa Chauth 2020: अगर आपका भी है पहला करवा चौथ तो जान लें पूरी पूजा सामग्री और सोलह श्रृंगार

कब-कब पहले दिखा नीला चांद

ब्लू मून पहली बार नहीं बल्कि कई बार नजर आ चुकी है। 30 दिन वाले माह की बात करे तो पिछली बार 30 जून 2007 को हुआ था। जो अब सीधे 30 सितंबर 2050 को होगा। वहीं 31  दिन वाले महीने की बात करे तो 31 जनवरी 2018 को हुआ था। और दूसरा 31 मार्च को हुआ था। इसके बाद अब अगला 31 अगस्त 2023 को होगा। 

Karwa Chauth 2020: जानिए किस दिन पड़ रहा है करवा चौथ, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कैसे पड़ी एक माह में दो पूर्णिमा

आपको बता दें चंद्र मास की अवधि 29 दिन 12 घंटे 44 मिनट और 38 सेकंड की होती है। इसलिए अगर एक माह में दो पूर्णिमा पड़ रहा है तो इसके लिए पहली या दूसरी तारीख को पड़ना जरूरी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल