1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Navratra 2019: नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ रुपों को लगाएं भोग, जानें किस देवी को क्या लगाएं भोग

Navratra 2019: नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ रुपों को लगाएं भोग, जानें किस देवी को क्या लगाएं भोग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 05:01 pm IST

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रुपों की विधि-विधान से पूजा के साथ 9 भोग लगाएं। इससे मां प्रसन्न होकर धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ-साध बुद्धिवान बनाएंगी। जानें किस मां को कौन सा भोग लगाना है शुभ।

Navratri-2019- India TV Hindi
Navratri-2019

Navratri 2019: हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत अधिक महत्व है। इस बार 6 अप्रैल, शनिवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे है। इसके साथ ही इस बार नवरात्र में खास संयोग बन रहा है। चैत्र नवरात्र में 5 सर्वार्थ सिद्ध, 2 रवि योग का योग बन रहा है। इन दिनों में मां भवानी को खुश करने कर उनका आर्शीवाद पाने का शुभ संयोग है। ऐसे में मां दुर्गा के नौ रुपों की विधि-विधान से पूजा के साथ 9 भोग लगाएं। इससे मां प्रसन्न होकर धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ-साध बुद्धिवान बनाएंगी। जानें किस मां को कौन सा भोग लगाना है शुभ।

 मां शैलपुत्री पूजा

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाना शुभ होगा।

मां ब्रह्मचारिणी पूजा
नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है। इस दिन देवी मां को शक्कर का भोग लगाना चाहिए।

मां चंद्रघंटा
नवरात्र का तीसरा दिन माता चंद्रघंटा का है। इस दिन मां को दूध का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही जरुरतमंद को कुछ न कुछ दान अवश्य दें। इससे धन-धान की वृद्धि होगी।

कुष्मांडा देवी
नवरात्र का चौथा दिन मां कुष्मांडा का है। इस दिन मां को मालपुआ का नैवेध चढाए। इसके साथ ही दान करेँ।

मां स्कंदमाता
नवरात्र का पांचवा दिन मां स्कंदमाता का है। इस दिन मां को केले का भोग लगाएं।

मां कत्यानी
नवरात्र का छठा दिन मां कत्यानी क है। इस दिन मां को शहद का भोग लगाएं।

मां कालरात्रि
मां का सातवां दिन कालरात्रि का है। इस दिन मां को गुड़ का भोग लगाएं। इससे भय से मुक्ति के साथ-साथ ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

मां महागौरी
नवरात्र का आठवां दिन महागौरी का है। इस दिन मां को नारियल का भोग लगाएं।

सिद्धिरात्रि
नवरात्र का आखिरी दिन यानी नवां दिन मां सिद्धिरात्रि का है। इस दिन घर पर हलवा पूड़ी और खीर बनाकर मां को भोग लगाएं।

Navratra 2019: 6 अप्रैल से शुरु हो रही है नवरात्रि, जानें किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी

Navratra 2019: इन चीजों के बिना नवरात्र में देवी मां की पूजा अधूरी, देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Navratri 2019: नवरात्र के दिनों में न करें ये काम, हो सकती है मां दुर्गा अप्रसन्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल