1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चाणक्य नीति: ऐसे काम करने के बाद स्नान करना जरूरी

चाणक्य नीति: ऐसे काम करने के बाद स्नान करना जरूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2015 12:08 am IST,  Updated : Nov 04, 2015 04:56 pm IST

नई दिल्ली: अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति के मर्मज्ञ ज्ञाता कौटिल्य जिन्हें पूरी दुनिया आचार्य चाणक्य के नाम से जानती है उन्होंने कई ऐसी गूढ़ बातें पूरी दुनिया को बताई हैं जिनको मानकर आप जीवन में

चाणक्य नीति: ऐसे काम...- India TV Hindi
चाणक्य नीति: ऐसे काम करने के बाद स्नान करना जरूरी

नई दिल्ली: अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति के मर्मज्ञ ज्ञाता कौटिल्य जिन्हें पूरी दुनिया आचार्य चाणक्य के नाम से जानती है उन्होंने कई ऐसी गूढ़ बातें पूरी दुनिया को बताई हैं जिनको मानकर आप जीवन में कभी भी मात नहीं खा सकते।

वैसे तो चाणक्य ने अर्थशास्त्र के संबंध पर काफी कुछ लिखा है लेकिन उन्होंने हमारी जीवनशैली और व्यवहार समेत तमाम गुणों के बारे में भी ऐसी ही कुछ बातें साझा की है जिनका पालन कर आप अजीवन खुश रह सकते हैं। जानिए आचार्य चाणक्य की कहीं काम की बातें।

ये भी पढ़े- धनतेरस में करें ये उपाय, होगी लक्ष्मी प्रसन्न

आचार्य चाणक्य ने नहाने से संबंधित कई बातें बताई कि किस समय हमें नहाना चाहिए और किस समय नही। इसी तरह आचार्य ने बताया कि किस परिस्थियों में हमें जरुर नहाना चाहिए। आमतौर में तो हम रोज सुबह नहाते है, लेकिन आचार्य के अनुसार जब इन परिस्थियों में हो तो जरुर नहाएं। ऐसा न करने से हमारी सेहत में इसका असर पड़ सकता है, क्योंकि हमारे खान-पान  के साथ-साथ दिनचर्या से ही हमारी सेहत में असर पडता है। जानिए इन स्थितियों के बारें में।

तैलाभ्यङ्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि।

तावद् भवति चाण्डालो यावत् स्नानं न चाचरेत्।

इस श्लोक से मतलब है कि जब आप अपने शरीर में तेल की मालिश करें, या फिर किसी शवयात्रा से लौटकर आए हो, किसी स्त्री या पुरुष  के साथ प्रसंग किया हो या फिर आपने अपने बाल कटवाएं हो। इन स्थितियों में आपको जरुर नहाना चाहिए। इससे आपकी सेहत सही रहेगी।

ये भी पढ़े- शास्त्रों के अनुसार जानिए किस तरह की लड़की होती है भाग्यशाली

अगली स्लाइड में पढ़े कौन से काम के बाद नहाना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल