1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएंगे तोरई की सब्जी तो नहीं खाने वाले भी मांग मांग कर खाएंगे, झटपट नोट करें विधि

ऐसे बनाएंगे तोरई की सब्जी तो नहीं खाने वाले भी मांग मांग कर खाएंगे, झटपट नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 16, 2026 10:42 pm IST,  Updated : Aug 16, 2026 10:42 pm IST

अगर घर में कोई तोरई की सब्जी खाना पसंद नहीं करता, तो इस बार इसे मसालेदार ग्रेवी के साथ बनाकर देखें।

तोरई की सब्जी,- India TV Hindi
तोरई की सब्जी Image Source : YOUTUBE -@YOURFOODLA

अगर घर में तुरई की सब्जी देखकर बच्चों से लेकर बड़े तक मुंह बनाने लगते हैं, तो इस बार इसे साधारण तरीके से नहीं बल्कि मसालेदार ग्रेवी के रूप में बनाकर देखें। मसालों से तैयार इसकी ग्रेवी तुरई के स्वाद को बिल्कुल बदल देती है। रोटी, पराठे या चावल के साथ इसका स्वाद बेहद अच्छा लगता है। आइए जानते हैं घर पर तुरई की ग्रेवी बनाने की आसान विधि।

तुरई की ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

500 ग्राम तुरई, 2 चम्मच सरसों का तेल, 3/4 छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच हींग, 2 प्याज़, 3 हरी मिर्च (कटी हुई), 1 इंच अदरक, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (तीखी), 3/4 छोटा चम्मच नमक, 1 टमाटर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

तुरई की सब्जी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले तुरई को अच्छी तरह धोकर छील लें और टुकड़ों में काट लें। इसे काटने के बाद अलग रख दें।

  • दूसरा स्टेप: कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, सौंफ और हींग डालें। जब मसालों से खुशबू आने लगे, तो बारीक कटा प्याज डालकर भूनें।

  • तीसरा स्टेप: प्याज हल्का सुनहरा होने पर इसमें कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा अदरक डालें। अब हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और तीखी लाल मिर्च डालकर मसालों को अच्छी तरह भूनें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें, ताकि मसाले जलें नहीं।

  • चौथा स्टेप: अब बारीक कटा टमाटर और नमक डालें। मसाले को तब तक पकाएं जब तक टमाटर अच्छी तरह गल न जाए और तेल मसाले से अलग दिखाई देने लगे। इससे ग्रेवी का स्वाद और रंग दोनों अच्छे आते हैं।

  • पांचवां स्टेप: अब कटी हुई तुरई को मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तुरई खुद भी पानी छोड़ती है, इसलिए शुरुआत में बहुत ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं होगी। कड़ाही को ढककर मध्यम आंच पर तुरई को नरम होने तक पकाएं।

  • छटवां स्टेप: तुरई पक जाने के बाद जरूरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी तय करें। आखिर में गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 2-3 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल