1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: अगर आपके दोस्त हैं इस तरह के स्वभाव के..तो दुश्मन होना है लाख गुना बेहतर

Chanakya Niti: अगर आपके दोस्त हैं इस तरह के स्वभाव के..तो दुश्मन होना है लाख गुना बेहतर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2021 06:14 am IST,  Updated : Jul 31, 2021 06:14 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार दोस्ती पर आधारित है। 

गलती से भी आत्म सम्मान को ना लगाएं दांव पर, खुद से नजरें मिलाना हो जाएगा मुश्किल

'साथ रहकर जो छल करे उससे बड़ा कोई शत्रु नहीं हो सकता और जो हमारे मुंह पर हमारी बुराइयां बता दे उससे बड़ा कोई मित्र नहीं हो सकता।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि जो व्यक्ति आपको अपना दोस्त कहे और छल करे उससे बड़ा कोई शत्रु नहीं हो सकता। इस तरह के दोस्त से अच्छे वो लोग हैं जो आपकी बुराई आपके सामने करते हैं। हो सकता है कि ऐसे लोग आपको पसंद ना हों लेकिन उन दोस्तों से ज्यादा अच्छे होते हैं जो सामने तो दोस्ती की कसम खाते हैं और पीठ पीछे आपकी बुराई करने से बिल्कुल भी हिचकते नहीं। 

इस तरह के लोग आपको असल जिंदगी में कई मिल जाएंगे। कुछ करीबी दोस्त ऐसे होते हैं जिनसे आप अपनी सारी बातें शेयर करते हैं जो आपने किसी और से नहीं कही होती। आप इन्हें अपना करीबी समझकर वो सब बातें कह देते हैं जो आप दूसरों के सामने कहने से डरते हैं। कई बार ऐसा होता है कि उस वक्त भावनाओं में बहकर इस दोस्त से अपने वो सीक्रेट भी शेयर कर दें जो आपके दिल के किसी कोने में कैद हों। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यही दोस्त आपके सभी सीक्रेट मौका पड़ने पर दूसरों के सामने खोलकर रख देते हैं जब उन्हें ऐसा करने में फायदा हो। 

Chanakya Niti: दूसरों के सामने बार-बार ना करें इसका जिक्र, आप पर भी पड़ सकता है भारी

ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि इस तरह के दोस्तों से अच्छे आपके दुश्मन हैं। या फिर ऐसे लोग हैं जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। क्योंकि ऐसे लोगों के मन में जो होता है वही वो सामने बोल देते हैं। उसे आपके पीठ पीछे कहने की आदत नहीं होती है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि साथ रहकर जो छल करे उससे बड़ा कोई शत्रु नहीं हो सकता और जो हमारे मुंह पर हमारी बुराइयां बता दे उससे बड़ा कोई मित्र नहीं हो सकता।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल