1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मनुष्य को हमेशा करना चाहिए इस तरह का बर्ताव, तभी अपनों के नाम पर नहीं इकट्ठा होगी भीड़

मनुष्य को हमेशा करना चाहिए इस तरह का बर्ताव, तभी अपनों के नाम पर नहीं इकट्ठा होगी भीड़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2020 06:29 am IST,  Updated : Sep 11, 2020 06:29 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

 Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
  Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार स्पष्टवादी होना चाहिए इस पर आधारित है। 

'सत्य कहो, स्पष्ट कहो और सम्मुख कहो, जो अपना हुआ तो समझेगा और जो पराया हुआ तो वह छूटेगा।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि जो भी बात कहो वो हमेशा स्पष्ट कहो। किसी के पीठ पीछे नहीं बल्कि उसके मुंह के सामने कहो। दरअसल, हर मनुष्य के सोचने, समझने और कहने का तरीका अलग होता है। कोई अपनी बात को सीधे कह दिया है तो कुछ घुमा फिराकर कहते हैं। ऐसा करने के पीछे भी कई वजहें होती हैं। कुछ लोगों को लगता है कि अगर बात सीधे और स्पष्ट तौर पर कह देंगे तो वो लोगों के सम्मुख बुरे बन जाएंगे। वहीं कुछ लोगों का सोचना ये भी होता है कि अगर वो अपनी बात को सीधे कह देंगे तो कही सामने वाला उनकी बात का बुरा ना मान जाए।

ऐसे लोगों के मन में रिश्ते टूटने का भी डर होता है। वहीं जो लोग स्पष्टवादी होते हैं वो किसी भी गलत बात को सुनने के बाद चुप रहना बिल्कुल नहीं पसंद करते। वो अपनी बात को सबके सामने स्पष्ट शब्दों में रख देते हैं। ऐसे लोगों का सामना करने से लोग थोड़ा डरते जरूर हैं। लेकिन ये बात भी उतनी ही सही है कि ये लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। जो सामने बोलते हैं वहीं बात उनके दिल में भी होती है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि हमेशा अपनी बात को सीधे रखना चाहिए। अगर वो अपना हुआ तो समझ जाएगा और अगर पराया हुआ तो वो टूट जाएगा। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

इन दो जीवों की तरह ही मनु्ष्य में छिपी होती है ये खतरनाक प्रवृत्ति, उगलते ही सामने वाले का मौत से हो जाता है सामना

अपनी सारी ताकत झोंकने के बाद भी मनुष्य का इस एक चीज को पाना है असंभव, यकीन ना हो तो आजमा कर देख लें

दुनिया के किसी भी डॉक्टर के पास नहीं है मनुष्य के इस मर्ज की दवा, दूर करने में लग जाएंगे कई जन्म

मौत से पहले ही मौत मिल जाती है अगर साथ हों ये 4 चीजें, लाख कोशिश के बाद भी जीना असंभव

इस चीज के कारण मनुष्य को कभी नहीं उड़ाना चाहिए दूसरों का मजाक, वक्त बदलते ही आंख मिलाने के नहीं रहेंगे काबिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल