1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मनुष्य अगर इंद्रियों पर पाना चाहता है विजय तो बस इस एक चीज का करें इस्तेमाल, कहलाएगा सर्वश्रेष्ठ

मनुष्य अगर इंद्रियों पर पाना चाहता है विजय तो बस इस एक चीज का करें इस्तेमाल, कहलाएगा सर्वश्रेष्ठ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2020 06:32 am IST,  Updated : Sep 12, 2020 06:32 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य ने सुखमय जीवन के लिए कुछ नीतियां और अनुमोल विचार व्यक्त किए हैं। इन विचारों और नीतियों को जिसने भी जिंदगी में उतारा वो आनंदमय जीवन जी रहा है। अगर आप भी खुशहाल जीवन की डोर से बंधना चाहते हैं तो इन विचारों को जीवन में जरूर उतारिए। आचार्य चाणक्य के इन विचारों में से एक विचार का आज हम विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार इंद्रियों पर विजय पाने पर आधारित है। 

"इन्द्रियों पर विजय का आधार विनम्रता है।" आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य ने अपने इस विचार में इंद्रियों पर विजय के आधार का जिक्र किया है। चाणक्य का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर विजय पाना चाहता है तो उसे विनम्रता का मार्ग ही चुनना चाहिए। ऐसा करने से वो अपनी इंद्रियों पर आसानी से विजय पा सकता है। 

उदाहरण के तौर पर जिस व्यक्ति ने विनम्रता के मार्ग को समझकर विनम्र रहना सीख लिया। साथ ही अपने आचार और विचार में विनम्रता का प्रयोग करना शुरू कर दिया तो उस व्यक्ति को अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त हो जाती है। ऐसा व्यक्ति विनम्रता से किसी के भी दिल को आसानी से जीत सकता है। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि जो भी कुछ बोले उसमें विनम्रता झलकनी चाहिए। विनम्रता मनुष्य का ऐसा गहना है जो उसे सर्वश्रेष्ठ बना सकता है। इसलिए अगर आप किसी के प्रति भी कटु वचनों का इस्तेमाल करते हैं तो उससे तुरंत ही किनारा कर लें। 

ऐसा व्यक्ति किसे के मन में सम्मान हासिल नहीं कर सकता है। अगर आपको सभी के दिलों में अपने प्रति सम्मान का भाव बनाए रखना है तो स्वभाव में विनम्रता कूट कूट कर भरी होनी चाहिए। ऐसा करके ही आप खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। इसलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि इंद्रियों पर विजय का एकमात्र रास्ता विनम्रता ही है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

अपनी सारी ताकत झोंकने के बाद भी मनुष्य का इस एक चीज को पाना है असंभव, यकीन ना हो तो आजमा कर देख लें

दुनिया के किसी भी डॉक्टर के पास नहीं है मनुष्य के इस मर्ज की दवा, दूर करने में लग जाएंगे कई जन्म

मौत से पहले ही मौत मिल जाती है अगर साथ हों ये 4 चीजें, लाख कोशिश के बाद भी जीना असंभव

इस चीज के कारण मनुष्य को कभी नहीं उड़ाना चाहिए दूसरों का मजाक, वक्त बदलते ही आंख मिलाने के नहीं रहेंगे काबिल

मनुष्य को दोस्ती करते वक्त हमेशा ध्यान रखनी चाहिए ये एक चीज, वरना जिंदगी भर रहेगा मनमुटाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल