1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. लक्ष्य को हासिल करने के लिए मनुष्य जरूर करें ये काम, तभी मिलेगी सौ फीसदी सफलता

लक्ष्य को हासिल करने के लिए मनुष्य जरूर करें ये काम, तभी मिलेगी सौ फीसदी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2021 06:29 am IST,  Updated : Mar 26, 2021 06:29 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है इस पर आधारित है।

'लक्ष्य को पाना है तो पहले अपने मन को एकाग्र करना सीखो।' आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाना चाहता है तो सबसे पहले उसे अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहना होगा। अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहेंगे तो इससे आप किसी भी काम आसानी से कर पाएंगे। 

मनुष्य इस तरह से जिए जिंदगी कि सालों तक सुनाई दे गूंज

दरअसल, असल जिंदगी में कई ऐसे लोग होते हैं जो लक्ष्य तो पाना चाहते हैं लेकिन उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज को इग्नोर कर देते हैं। ये चीज कुछ और नहीं बल्कि एकाग्रता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आपने अपने जीवन में किसी लक्ष्य को सेट किया है तो इसके लिए मन को शांत रखना होगा। अगर आपका मन शांत रहेगा तो आप अपने लक्ष्य को हासिल कैसे करें ये अच्छी तरह से सोच पाएंगे। 

Chanakya Niti ये 4 चीजें करने वाले लोगों से तुरंत कर लें किनारा, वरना जीते जी जीवन हो जाएगा नर्क

अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपना लक्ष्य तो सेट कर लेते हैं लेकिन उसे पूरा कैसे करें उस बात पर ध्यान नहीं देते। किसी भी चीज को अगर आपको हासिल करना है तो उसके लिए मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप किसी भी काम को ठंडे दिमाग से करेंगे तो आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर एकाग्रित रहेगा। कोई भी काम जब इंसान शांत मन से करता है तो उसे हर चीज सही तरीके से समझ आती है। वो अपने फैसले के हर पहलू को अच्छे से समझता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि लक्ष्य को पाना है तो पहले अपने मन को एकाग्र करना सीखो।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल