1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. खुद की कमियों को स्वयं करें दूर, दूसरे सिर्फ उठाएंगे फायदा

खुद की कमियों को स्वयं करें दूर, दूसरे सिर्फ उठाएंगे फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2021 06:13 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 06:13 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति   Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार खुद को कमियों को स्वयं दूर कर सकते हैं इस पर आधारित है।

'अपनी कमियों को केवल हम दूर कर सकते हैं और कोई नहीं। बाकी सब केवल इनका फायदा उठाना जानते हैं।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि कोई भी मनुष्य अपनी कमियों को खुद दूर कर सकता है। उन कमियों को सुधारने वाला कोई नहीं है। अगर आप दूसरों पर इस बात का यकीन करेंगे कि वो आपकी कमियों को सुधारेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। सामने वाला व्यक्ति आपकी कमियों को जानने के बाद उसका सिर्फ फायदा ही उठाएगा।

किसी पर भी भरोसा करने से पहले जान लें 3 बातें, कभी नहीं खाएंगे धोखा

कोई भी मनुष्य परफेक्ट नहीं होता। अगर आपको ये लगता है कि आपमें कोई भी कमी नहीं है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। हर किसी में कोई ना कोई कमी होती है। इसलिए सबसे अच्छा है कि अपनी कमियों को जानें। ऐसा तभी हो सकता है जब आपका मन शांत हो। शांत मन से अगर व्यक्ति कुछ भी सोचेगा तो उसे किसी भी समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा। यहां तक कि आप अपने अंदर की कमियों को सुधारने का भी रास्ता ढूंढ निकालेंगे। 

Chanakya Niti: बनना चाहते हैं बुद्धिमान तो ध्यान रखें 3 बातें

अगर आपने अपने अंदर की कमियों को एक बार पहचान लिया तो आप उसे सुधारने की कोशिश भी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके अंदर क्या कमी है और उसे कैसे सुधारा जा सकता है..ये आपसे अच्छा और कोई नहीं जानता। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अपनी कमियों को केवल हम दूर कर सकते हैं और कोई नहीं। बाकी सब केवल इनका फायदा उठाना जानते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल