1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चंद्र ग्रहण 2020: मंदिर की सफाई से लेकर दान-पुण्य करने तक, ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम

चंद्र ग्रहण 2020: मंदिर की सफाई से लेकर दान-पुण्य करने तक, ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 10:56 pm IST

भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

chandra grahan 2020- India TV Hindi
चंद्र ग्रहण 2020

मुंबई: 10 जनवरी 2020 यानि शुक्रवार को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। ये रात 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 42 मिनट तक चलेगा। हालांकि, पूर्णिमा को पड़ने वाले इस मांघ चंद्र ग्रहण को चंद्र ग्रहण नहीं कहा जा सकता। इस वजह से ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं रहेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करना चाहिए।   

चंद्र ग्रहण के बाद करना चाहिए ये काम

- चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत स्नान करना चाहिए।

- फिर पूरे घर और मंदिर की साफ-सफाई करनी चाहिए।
- ग्रहण के बाद दान करने से लाभ मिलता है। 
- दान करने वाली चीजों को स्पर्श करके रख दें और अगले दिन दान करें।

चंद्र ग्रहण 2020: जानें किस दिन पड़ रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

- ग्रहण के पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता रखा जाता है। 
- अगर आपने तुलसी का पत्ता नहीं रखा है तो ग्रहण के बाद उन खाने-पीने की चीजों को फेंक दें। 

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

- चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। मंदिरों को बंद कर देना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने से बचना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए। 
- नवजात शिशुओं को घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए।  

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल