1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज का पंचांग 12 जून 2018: मास शिवरात्रि के साथ-साथ जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज का पंचांग 12 जून 2018: मास शिवरात्रि के साथ-साथ जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 02:13 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07:34 पर ही समाप्त हो जायेगी। उसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है।

panchang 12 june 2018- India TV Hindi
panchang 12 june 2018

धर्म डेस्क:  आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07:34 पर ही समाप्त हो जायेगी। उसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। अतः आज मास शिवरात्रि व्रत है। आज के दिन भगवान शंकर के निमित्त व्रत करके और कुछ खास उपाय करके आप कैसे लाभ कमा सकते हैं, कैसे अपनी परेशानियों का हल निकाल सकते हैं, कैसे शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं, कैसे अपने परिवार की समृद्धि बनाये रख सकते हैं, कैसे अपने अंदर नये विचारों का समावेश कर सकते हैं, कैसे दाम्पत्य जीवन पर लगी बुरी नजर से छुटकारा पा सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या कहता है आज का पंचांग

सर्वार्थ सिद्ध योग: सुबह 05:11 से शाम 07:07 तक

शुभ मुहूर्त:  सुबह 11:53:01 से 12:48:47 तक
नक्षत्र: कृत्तिका – शाम 7 बजकर 7 मिनट तक
पक्ष: कृष्ण
योग: सुकर्मा- दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

राहुकाल
दिल्ली: दोपहर बाद 03:50 से शाम 05:34 तक
मुंबई: दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:36 तक
चंड़ीगढ़: दोपहर बाद 03:54 से शाम 05:39 तक
लखनऊ: दोपहर बाद 03:33 से शाम 05:16 तक
भोपाल: दोपहर बाद 03:43 से शाम 05:24 तक
कोलकाता: दोपहर 02:59 से शाम 04:40 तक
अहमदाबाद: शाम 04:02 से 05:43 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल