1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 22 June 2021: भौम प्रदोष व्रत, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 22 June 2021: भौम प्रदोष व्रत, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2021 06:18 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 06:20 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 22 जून 2021 - India TV Hindi
पंचांग 22 जून 2021    Image Source : INDIA TV

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जायेगी। प्रदोष व्रत किया जायेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में। 

आज का शुभ मुहूर्त

द्वादशी तिथि - सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक 
सिद्ध योग - दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक
विशाखा नक्षत्र - दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक

व्रत और त्योहार
22 जून को भौम प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिए। सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक का समय प्रदोष काल कहलाता है। कहा जाता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 9 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 52 मिनट 
चंद्रोदय- शाम 4 बजकर 19 मिनट 
चंद्रास्त- रात 3 बजकर 27 मिनट (23 जून)

आज का राहुकाल   
दिल्ली - दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:37 तक
मुंबई - शाम 04:00 से शाम 05:39 तक
चंडीगढ़ - दोपहर बाद 03:56 से शाम 05:42 तक
लखनऊ - दोपहर बाद 03:36 से शाम 05:19 तक
भोपाल - दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:27 तक
कोलकाता - दोपहर बाद 03:01 से शाम 04:43 तक
अहमदाबाद - शाम 04:05 से शाम 05:46 तक
चेन्नई - दोपहर बाद 03:24 से शाम 05:01 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल