1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2017: 5 दिन का त्योहार है दीवाली, जानिए कब है कौन सा फेस्टिवल

Diwali 2017: 5 दिन का त्योहार है दीवाली, जानिए कब है कौन सा फेस्टिवल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 04:56 pm IST

दीवाली 5 पर्वो का मिश्रण है जिसकी शुरुआत धनतेरस से शुरु होती है। इसके बाद छोटी दीवाली जिसे नरक चतुर्देशी के नाम से जाना है। फिर दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के साथ समाप्त होती है। जानिए कब है कौन सा त्योहार...

diwali- India TV Hindi
diwali

धर्म डेस्क: दीवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली पूरे 5 दिनों का त्योहार है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रुप से की जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार दीपावली के दिन धन की देवी महालक्ष्मी के साथ विघ्न-विनाशक श्री गणेश की देवी मातेश्वरी सरस्वती देवी की भी पूजा-आराधना की जाती है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन महालक्ष्मी धरती में आती है और ऐसे घर में जाती है। जहां पर रोशनी और स्वच्छता हो। जानिए इस दीवाली कौन-कौन से कब-कब त्योहार है।

दीवाली 5 पर्वो का मिश्रण है जिसकी शुरुआत धनतेरस से शुरु होती है। इसके बाद छोटी दीवाली जिसे नरक चतुर्देशी के नाम से जाना है। फिर दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के साथ समाप्त होती है।

दीवाली मनाने का कारण

हिंदू धर्म में दीवाली का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर, रावण का वध कर अयोध्या वापस आए थें। जिसके कारण अयोध्या वासियों ने उनकी आने की खुशी में हर घर में घी के दिए जले थे। जिसके बाद से ही दीवाली का त्योहार की शुरुआत हुई।
महाकाव्य रामायण में भगवान राम की जीत बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

5 दिन के त्योहार

धनतेरस: 17 अक्टूबर 2017, मंगलवार
छोटी दीवाली: 18 अक्टूबर 2017, बुधवार
दिवाली: 19 अक्टूबर 2017, गुरुवार
गोवर्धन पूजा: 20 अक्टूबर 2017, शुक्रवार
भाईदूज: 21 अक्टूबर 2017, शनिवार

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल