1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते हो सकता है इनकम और नौकरी में पदोन्नति

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते हो सकता है इनकम और नौकरी में पदोन्नति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2017 10:50 am IST,  Updated : Oct 15, 2017 10:50 am IST

इस सप्ताह लक्ष्मी और राजयोग बन रहा है। जिसके कारण हर राशि के लिए ये सप्ताह अच्छा होगा। इसके साथ ही ब्रहस्पति का तुला का प्रभाव पडेगा। नौकरी और बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जानिए इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क:  इस सप्ताह लक्ष्मी और राजयोग बन रहा है। जिसके कारण हर राशि के लिए ये सप्ताह अच्छा होगा। इसके साथ ही ब्रहस्पति का तुला का प्रभाव पडेगा। नौकरी और बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही नौकरी और बिजनेस में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। इस बार की दीपावली आपके लिए शुभ साबित होगी। जानिए आपका यह सप्ताह कैसा जाएगा आपका।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी। विधार्थियों के अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए। सामान्य जीवन ठीक रहेगा। कैरियर में धीमा विकास रहेगा। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी।

सप्ताह के मध्यांत के बाद आपके अपने शब्दो पर काबू रखने की आवश्यक्ता है। आपके जीवनसाथी के साथ गलतफहमी और टकराव के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। कुछ सहकर्मियों व अफसरों से सावधान रहने की आवश्यकता है, अपने अकाउंट्स अपडेट रखें। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं, व्यावसायी जातकों को व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। प्रेम संबध मजबूत होंगे। मां की तबीयत की फिक्र हो सकती है।

वृष राशि
इस राशि के जातकों को इस सप्ताह मान सम्मान की प्राप्ति होगी, मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सही समय है। सेहत ठीक रहेगी। संतान प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक रुप सें केन्द्रित रहेंगे। वित्तीय मामलों में ध्यान रखने की जरुरत है। सप्ताहंत में उन लोगों के लिए अच्छा समय हैं जो मिडिया या कला के क्षेत्र में काम करते हैं।

वित्तीय स्थिति में सुधार के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और नई उर्जा का संचरण रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। लापरवाही के कारण धन की हानि हो सकती हैं। बेकार की टैंशन आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। परिवार के प्रेम और सहयोग की जरुरत पड़ सकती है।

शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा अच्छी खबर मिल सकती है। फिर भी समस्याओं के प्रति सावधान रहने की आवश्यक्ता है। व्यापार को बढाने और नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल