1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दीपावली में करें इनमें से कोई 1 उपाय, हो जाएगी दरिद्रता दूर

दीपावली में करें इनमें से कोई 1 उपाय, हो जाएगी दरिद्रता दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2016 08:04 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 08:05 pm IST

दीपावली के दिन इन उपायों में से कोई एक उपाय करने से आपको धन, ज्ञान-बुद्धि की प्राप्ति होगी। इसके साथ माता लक्ष्मी और सभी देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

diwali- India TV Hindi
diwali

धर्म डेस्क: दीपावली का त्योहार देश में बड़े त्योहरों में से एक है। इस अवसर में मां लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इस त्योहार की तैयारियों महीनें पहले से शुरू हो जाती है। ऐश्वर्य और धन की देवी मानी जाने वाली लक्ष्मी जी का पर्व दीपावली पर इस बार दुर्लभ योग भी बन रहे है।

ये भी पढ़े-

यह योग सभी के लिए शुभ फल देने वाला है। यह त्योहार चार दिन पहले से शुरू हो जाता है। इसकी शुरूआत घनतेरस या धनत्रयोदशी से शुरू हो जाती है। इस दिनों में आप लक्ष्मी जी के साथ सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न कर सकते है। इस बार दीपावली 30 अक्टूबर, रविवार को है। इसके बारें में हिंदू धर्म तके ग्रंथों में विस्तार से बताया गया है।

दीपावली का मुहूर्त सभी तरह की साधनाओं के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन आप विधि-विधान से पूजा करके अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते है। दीपावली के दिन से हमे ऐसे उपायों को करना चाहिए जिससे हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएं।

दीपावली के दिन इन उपायों में से कोई एक उपाय करने से आपको धन, ज्ञान-बुद्धि की प्राप्ति होगी। इसके साथ माता लक्ष्मी और सभी देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

  • एक कटोरी में आधी कटोरी चावल ले ले, धनतेरस के दिन जो सिक्का आपने खरीदा था उसे इन चावलों पर रखें। लक्ष्मी जी के आगे जलाए हुए घी के दीपकों में से एक दीपक को उठाकर उसी कटोरी में सिक्के के ऊपर रख दें और कटोरी को किसी तश्तरी या प्लेट से ढ़क दें। दीपक को उसी के अंदर बुझ जानें दें।  सात ही उस कटोरी को वहीं रखा रहने दें। भइयादूज के दिन उस कटोरी को खोलकर सिक्का निकाल लें और उस सिक्के को संभालकर तिजोरी में रखें। इसके साथ चावलों को एक लाल रंग के कपड़े की पोटली में बांधकर तिजोरी में रखें ।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल