1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कुंडली में है काल सर्प योग, तो महाशिवरात्रि के दिन करें ये काम

कुंडली में है काल सर्प योग, तो महाशिवरात्रि के दिन करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2017 06:05 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 06:05 pm IST

अगर आपकी कुंडली में भी कालसर्प योग है तो इस दिन विशेष उपाय कर इससे निजात पा सकते है। आमतौर पर कालसर्प दोष 12 प्रकार के होते है। जिनके अनुसार आप ये उपाय अपना सकते है। बस आपको ये बात पता होनी चाहिए कि आपकी कुंडली में कौन सा कालसर्प दोष है। जानिए..

शंखपाल कालसर्प दोष
शंखपाल कालसर्प दोष

कर्कोटक कालसर्प दोष

  • अगर आपकी कुंडली में कर्कोटक कालसर्प दोष है तो महाशिवरात्रि के दिन किसी नदी में जाकर शीशे के आठ टुकड़े नदी में प्रवाहित करें।
  • महाशिवरात्रि के दिन सूखे नारियल के फल को बहते जल में तीन बार प्रवाहित करें और शनिवार के दिन बहते पानी में तीन बार कोयला भी प्रवाहित करें।
  • इस दोष से निवारण के लिए बटुकभैरव के मंदिर में जाकर दही-गुड़ का भोग लगाएं और विधि-विधान के साथ पूजा करें।
  • हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें और पांच मंगलवार का व्रत करते हुए हनुमान जी को चमेली के तेल में बना हुआ सिंदूर व बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

शंखचूड़ कालसर्प दोष

  • अगर आपकी जन्म कुंडली में शंखचूड़ कालसर्प दोष है तो रोज महामृत्युंजय कवच का पाठ करें और श्रावण महीने के हर सोमवार का व्रत रखते हुए शिव का रुद्राभिषेक करें।
  • महाशिवरात्रि की रात सोने से पहले सिरहाने के पास जौ रखें और उसे अगले दिन पक्षियों को खिला दें।
  • इस दिन पांचमुखी, आठमुखी या नौ मुखी रुद्राक्ष लाल धागे में करके धारण करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और काल सर्प दोष के विशेष उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल